ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में झंडोत्तोलन के दौरान स्कूल प्रशासन की बड़ी लापरवाही आई सामने, वीडियो वायरल कामेश्वर धार्मिक न्यास की बागडोर अब राज परिवार के कुमारों के हाथ, 108 मंदिरों के संरक्षण का संकल्प मोतिहारी में खेलने के दौरान 12 साल के बच्चे को लगी गोली, हालत नाजुक शंकराचार्य अपमान और UGC नियमों के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा, कौन हैं अलंकार अग्निहोत्री जानिये? बिहार में नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला: SSB जवान को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में दहशत क्या है UGC का नया नियम? जिसको लेकर पूरे देश में मचा बवाल, विरोध में मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा; सुप्रीम कोर्ट में चुनौती क्या है UGC का नया नियम? जिसको लेकर पूरे देश में मचा बवाल, विरोध में मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा; सुप्रीम कोर्ट में चुनौती सिक्सर के छह गोली छाती में रे.., कट्टा, कानून और कफन, सुलगते कटिहार की खौफनाक दास्तान गोपालगंज में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, पीड़िता की सूझबूझ से टली बड़ी घटना मुजफ्फरपुर में देशभक्ति का महासैलाब: 1100 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा

पूर्णिया के तनिष्क ज्वेलरी शॉप से 3.70 करोड़ लूट मामले में पुलिस ने एक शख्स को दबोचा, आरोपी चुनमुन झा के करीबी से की जा रही पूछताछ

06-Aug-2024 09:37 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: बीते दिनों पूर्णिया के तनिष्क ज्वेलरी शॉप से 3.70 करोड़ की लूट हुई थी। कीमती हीरे और सोने के जेवरात लूटकर अपराधी फरार हो गये थे। आरोपी चुनमुन झा के एक करीबी दोस्त को एसटीएफ की टीम ने थाना चौक से दबोचा है। जो हाउसिंग कॉलोनी का रहने वाला है।

 घटना के बाद फरार चुनमुन झा से गिरफ्तार युवक का संबंध माना जा रहा है। गिरफ्तार युवक से चुनमुन झा के ठिकानों की जानकारी हासिल की जा रही है। ऐसा इसलिए की तनिष्क लूटकांड में शामिल बदमाशों को चुनमुन झा जानता है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही अन्य बदमाशों तक पहुंचा जा सकता है। 

वही तनिष्क शो रूम के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। तनिष्क ज्वैलरी शॉप में काम करने वाले सभी कर्मियों का मोबाइल नंबर और घर का पता मांगा गया है। सभी कर्मचारियों से बारी-बारी से पूछताछ की जा रही है। कर्मचारियों का मोबाइल नंबर भी खंगाला जा रहा हैं। सभी कर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर पहली मंजिल पर बदमाश ले गये थे। बदमाशों द्वारा पूर्व की बनायी गई योजना को लेकर भी कर्मियों से पूछताछ की जा रही है।