ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / पुणे टेस्ट: विराट कोहली के बल्ले से बरसा रन, 254 रनों पर रहे...

पुणे टेस्ट: विराट कोहली के बल्ले से बरसा रन, 254 रनों पर रहे नॉट आउट, भारत ने 601/5 रन बनाकर घोषित की पहली पारी

11-Oct-2019 03:52 PM

DESK: टीम इंडिया के छह सौ रन के जवाब में दक्षिणअफ्रीका की खराब शुरुआत हुई है. ओपनर मार्कराम बिना खाता खोले ही उमेश यादव की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट होकर पैवेलियन लौट चुके हैं. इससे पहले कप्तान विराट कोहली के बल्ले से उगलते रनों के बीच टीम इंडिया ने पुणे टेस्ट में अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 601 रन बनाकर घोषित कर दी. कप्तान कोहली ने नॉट आउट रहते हुए शानदार दोहरा शतक जमाया और 254 रन बनाए. जबकि रविंद्र जडेजा ने तेज पारी खेलते हुए शानदार 91 रनों का योगदान दिया.

इससे पहले भारत ने अपने बल्लेबाजी की शुरुआत गुरुवार के स्कोर 3/273 रनों के स्कोर से आगे शुरु की लेकिन गुरुवार को नॉट आउट बैट्समैन आजिंक्य रहाणे आज 59 रन बनाकर आउट हो गए. रहाणे दक्षिण अफ्रीकी स्पीनर महाराज का शिकार बने. उसके बाद कप्तान विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और विकेट के चारों तरफ दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. विराट कोहली ने अंत तक आउट हुए बिना शानदार 254 रन बनाए जिसकी मदद से भारत ने पहली पारी में छह सौ रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है. वहीं रविंद्र जडेजा ने तेज पारी खेलते हुए 91 रन बनाए और उनके आउट होते ही विराट कोहली भारतीय पारी को खत्म घोषित कर दिया.

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रबाडा ने तीन विकेट लिए जबकि महाराज और मुथ्थूस्वामी को एक-एक विकेट मिला.