गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
21-Mar-2024 10:24 AM
By First Bihar
ARWAL : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला अरवल से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप मनेजर को गोली मार मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है और उन्होंने सड़क जाम कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के खजूरी बिशुनी बिगहा गांव के समीप देर रात्रि अपराधियों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान खजूरी टोला लखी बिगहा गांव निवासी राजेश राम के रूप में की गई है। मृतक खजूरी भास्कर पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर काम करता था।
बताया जा रहा है कि, पेट्रोल पंप कर्मी राजेश राम को गोली मारकर अपराधी फरार हो गए। रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने घायल अवस्था में आनन फानन में सदर अस्पताल में लाया गया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया जहां परिजनों ने पटना एम्स में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
उधर, इस मामले में डीएसपी कृति कमल ने बताया कि पेट्रोल पंप के मालिक नुनु भास्कर पांच लोगों के साथ पार्टनर मिलकर पेट्रोल पंप चला रहे हैं। पेट्रोल पंप पर मैनेजर के रूप में राजेश राम काम करते थे हत्या कैसे हुई है अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है इधर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है और असली अपराधियों की पता लगाया जा रहा है|