BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
03-Jan-2024 01:16 PM
By First Bihar
CHHAPRA : छपरा में करोड़ों की लागत से निर्माणाधीन डबल डेकर पुल के निर्माण में एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। बुधवार सुबह इस पुल का मलवा गिर पड़ा। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत की बात रही कि मलवा सड़क से गुजर रहे लोगों के ऊपर नहीं गिरा और एक बड़ा हादसा होत-होते टल गया। घटना शहर के गांधी चौक की है।
मिली जानकारी के अनुसार, छपरा में निर्माण के दौरान डबल डेकर पूल का मलबा गिरा है। ऐसा कहा जा रहा है कि करोड़ों की लागत से बन रहे इस डबल डेकर पुल निर्माण कार्य में काफी लापरवाही देखी जा रही है। हालांकि कई बार छोटी बड़ी घटनाएं होती रहती हैं। लेकिन, आज सुबह-सुबह कई राहगीर और स्थानीय लोग भी घायल होने से बचे।
वहीं, इस डबल डेकर पुल को लेकर लापरवाही की मार झेल रहे स्थानीय लोग भी काफी आक्रोश है। आज सुबह नगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के निकट हवाई अड्डा के ठीक सामने कल ही ढलाई किया गया रोड जो कि ऊपर से भरबड़ा कर नीचे गिर गया। उसके कई हिस्सों टूट कर नीचे गिर जाने से लोगों में काफी अपरातफरी मच गई है। काफी लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई। वही जब इस संदर्भ में डबल डेकर के अधिकारियों से पूछा गया तो कैमरे से भागते नजर आए कुछ नहीं बताया और चलते बने।