ब्रेकिंग न्यूज़

अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा

Home / news / बढ़ते प्रदूषण पर BSPCB ने की बड़ी कार्रवाई : पटना में डबल डेकर...

बढ़ते प्रदूषण पर BSPCB ने की बड़ी कार्रवाई : पटना में डबल डेकर ब्रिज और जेपी गंगा पथ बनाने वाली कंपनी पर 4.37 लाख का जुर्माना

16-May-2024 07:28 PM

By First Bihar

PATNA : राजधानी पटना के अशोक राजपथ में डबल डेकर ब्रिज बन रहा है। वहीं गंगा जेपी पथ (पटना मरीन ड्राइव) का भी निर्माण कार्य जारी है। पुल बनाने वाली दो कंपनियों पर बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (BSPCB) ने 4 लाख, 37 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। पुल के निर्माण कार्य से इलाके में बढ़ रही प्रदूषण की समस्या को लेकर यह कार्रवाई की गयी है।


पटना के गांधी मैदान इलाके की हवा सबसे खराब है। यहां मेट्रो के साथ-साथ डबल डेकर एलिवेटेड पुल का भी निर्माण चल रहा है। जिसके कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) लेवल काफी बढ़ गया है। वायु प्रदूषण को रोकने के लिए निर्माण कंपनी की ओर से समुचित व्यवस्था नहीं की गयी है। यही हाल पटना मरीन ड्राइव बनाने वाली कंपनी का भी है। जेपी गंगा पथ पर भी निर्माण कंपनी की लापरवाही सामने आई है। जिसके बाद बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (BSPCB) को एक्शन लेना पड़ा है। 


ऐसे में बिहार स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने निर्माण कंपनियों पर एक बड़ा एक्शन लिया है। पटना में डबल डेकर एलिवेटेड रोड बनाने वाली कंपनी मेसर्स गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड पर 4 लाख, 37 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, पटना मरीन ड्राइव गंगा पथ बनाने वाली कंपनी मेसर्स नवयुग इंजीनियरिंग लिमिटेड पर भी 4 लाख, 37 हजार का जुर्माना लगाया गया।