ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव

पुजारी की पीट-पीटकर निर्मम हत्या, मंदिर परिसर में मिला शव, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

पुजारी की पीट-पीटकर निर्मम हत्या, मंदिर परिसर में मिला शव, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

30-Jan-2022 02:25 PM

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने मंदिर के एक पुजारी की निर्मम हत्या कर दी। इस बात की जानकारी तब मिली जब देर रात पुजारी का बेटा मंदिर पहुंचा। मंदिर के भीतर पुजारी का खून से लथपथ शव देखकर वह सन्न रह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।


हत्या की यह वारदात विभूतिपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर स्थित काली मंदिर की है। बताया जा रहा है कि मृतक बैजनाथ झा उर्फ मुन्ना झा पिछले कई वर्षों से गांव में स्थित काली मंदिर में पूजापाठ करते थे। वारदात वाले दिन वे किसी काम से दलसिंहसराय गये हुए थे। गांव में एक भोज में उन्हें शामिल होना था लिहाजा वे मंदिर में ही रूक गये।इसी दौरान अपराधियों ने पीट-पीटकर मौत के घाट फतार दिया।


इधर, जब पुजारी बैजनाथ झा देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने फोन पर उनसे संपर्क करने की कोशिश की। बार-बार फोन की घंटी बजने के बावजूद फोन रिसिव नहीं होने पर परिजनों को शक हुआ। जिसके बाद पुजारी का बेटा उन्हें बुलाने के लिए मंदिर पहुंचा, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गया।


स्थानीय लोगों की मानें तो पुजारी का अपने भतीजे के साथ लंबे समय जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि पुजारी के भतीजे ने ही उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुजारी के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ में जुटी है। हालांकि फिलहाल हत्या के सही कारणों का पता नहीं चल रहा है।