ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / पूजा सिंघल और सीए सुमन सिंह की रिमांड अवधि बढ़ी, 4 दिन...

पूजा सिंघल और सीए सुमन सिंह की रिमांड अवधि बढ़ी, 4 दिन और होगी पूछताछ

16-May-2022 06:20 PM

DESK: मनरेगा घोटाला और आय से अधिक संपत्ति अर्जित कर मनी लॉन्ड्रिंग करने के मामले में गिरफ्तार महिला IAS अधिकारी पूजा सिंघल और उनके सीए सुमन कुमार सिंह की रिमांड अवधि चार दिन और बढ़ाई गयी है। रिमांड अवधि खत्म होने पर ईडी की टीम ने सोमवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया।


निलंबित IAS अधिकारी पूजा सिंघल और सीए सुमन कुमार सिंह को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईडी की स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। ईडी के वकील ने पूजा सिंघल को दोबारा चार दिनों की रिमांड पर लेने का आग्रह किया जिसके बाद कोर्ट ने इसकी मंजूरी दे दी। अब पूजा सिंघल से चार दिनों तक ईडी पूछताछ कर सकती है। 


पूजा सिंघल को पेशी के बाद होटवार जेल भेजा गया है। बता दें कि पूजा सिंघल के सीए सुमन को भी चार दिनों की रिमांड पर लिया गया है। ईडी के वकील ने दोनों की पांच दिनों की रिमांड अवधि और बढ़ाए जाने की मांग की थी। इस पर न्यायाधीश ने दोनों के लिए चार दिनों की रिमांड की स्वीकृति दी है। 


दोनों की रिमांड अवधि बढ़ाए जाने के बाद से अब इस बात की चर्चा होने लगी है कि कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते है। गौरतब है कि झारखंड की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के रांची स्थित आवास और अस्पताल सहित 20 ठिकानों पर एक साथ ईडी ने छापेमारी की थी। जिसमें अकेले सीए के पास से 19 करोड़ 31 लाख रुपये मिले थे। इसके अलावा कुछ अहम दस्तावेज भी ईडी के हाथ लगे थे।