ब्रेकिंग न्यूज़

Paramedical Exam Bihar : बिहार विधानसभा में उठा ANM, GNM परीक्षा का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया बड़ा अपडेट CRIME NEWS: सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, देर रात पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा Bihar Vidhan Sabha : विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर आज सदन में हंगामे के आसार; 2026-27 अनुपूरक बजट होगा पेश Bihar Assembly news : लालू -राबड़ी और तेजस्वी को लेकर बोले JDU विधायक - जंगल के जानवर को शहर में लाने पर नहीं लगता मन ... Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट TRE-4 BPSC Teacher Vacancy: 11-12वीं में इन विषयों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती, देखें किस सब्जेक्ट में कितनी सीटें; प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की पूरी लिस्ट Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

PU में आज होगा छात्रसंघ चुनाव का एलान, ये छात्र नहीं कर सकेंगे मतदान

PU में आज होगा छात्रसंघ चुनाव का एलान, ये छात्र नहीं कर सकेंगे मतदान

18-Oct-2022 08:58 AM

PATNA  :  पिछले कुछ वर्षों से कोरोना सक्रमंण के कारण स्थिगित पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव एक बार फिर होने वाला है। इस चुनाव को लेकर तारीखों का आधिकारिक एलान मंगलवार को विश्वविद्यालय प्रसाशन द्वारा किया जाएगा। हालांकि, यह उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली से लेकर छठ पूजा की छुट्टी खत्म होने के बाद चुनाव करवाया जा सकता है। 


मालूम हो कि, इस चुनाव को लेकर निर्णय लेने से पहले कुछ दिन पूर्व ही सभी विभागों से छात्र - छात्राओं की सूची मंगवाई गयी थी। जिसके तहत कॉलेजों व विभागों से 90 प्रतिशत वोटर लिस्ट विश्वविद्यालय को प्राप्त हो चुकी है। हालांकि, बीएन कॉलेज और कुछ अन्य पीजी विभागों से सूची अभी भी नहीं मिली है। लेकिन उम्मीद है की जल्द ही यह सूची भी दे दी जाएगी। वहीं, 90 प्रतिशत वोटर लिस्ट आने के बाद पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. गिरीश कुमार चौधरी मंगलवार को चुनाव की तिथि घोषित कर देंगे। 



इस चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. खगेन्द्र कुमार को बनाया गया है। इसके पहले के चुनाव में भी प्रो. खगेंद्र ही मुख्य चुनाव अधिकारी थे। वहीं, इस चुनाव को लेकर सबसे अहम् जानकारी यह है कि इस बार के छात्रसंघ चुनाव में पीजी वोकेशनल के छात्र चुनाव मैदान में नहीं उतर सकेंगे, क्यूंकि अभी तक पटना विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर वोकेशनल कोर्स में नामांकन नहीं हो सका है। स्नातकोत्तर वोकेशनल, एलएलबी व एलएलएम में पांच और छह प्रवेश परीक्षा होनी है। ऐसे में ये छात्र न तो अपना मतदान कर सकेंगे और न ही चुनाव मैदान में उतर सकेंगे। इन्हें, अगले  छात्रसंघ चुनाव का इंतजार करना होगा।