बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
07-Mar-2024 06:49 PM
By First Bihar
RANCHI: झारखंड में जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। PMLA की विशेष अदालत ने हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत की अवधि को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। हेमंत सोरेन आगामी 21 मार्च तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे।
दरअसल, बीते 31 जनवरी को ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद ईडी ने हेमंत सोरेन को रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की थी। न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएमएलए के विशेष अदालत में हेमंत सोरेन और राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप की पेशी हुई।
जिसके बाद कोर्ट ने दोनों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी। ऐसे में फिलहाल हेमंत सोरेन होटवार जेल में ही रहेंगे। बता दें कि इसी जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन को अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी भी गंवानी पड़ी थी। गिरफ्तारी से पहले राजभवन जाकर उन्होंने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया था। जिसके बाद जेएमएम के ही चंपाई सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बनें।