ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

प्रशांत किशोर ने भी राहुल की सुर में सुर मिलाया, बोले- कोरोना टेस्ट की रफ्तार बढ़ानी होगी

प्रशांत किशोर ने भी राहुल की सुर में सुर मिलाया, बोले- कोरोना टेस्ट की रफ्तार बढ़ानी होगी

16-Apr-2020 01:44 PM

PATNA : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के सुर में सुर मिलाया है। उन्होनें कहा कि भारत में कोरोना टेस्ट की रफ्तार बढ़ानी होगी। उन्होनें कहा कि भारत में कोरोना के मामले कम होने की वजह यहां टेस्ट उतनी मात्रा में नहीं होना है जितनी जरूरत है।


प्रशांत किशोर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि भारत में Covid19 के मामले कम होने की एक बड़ी वजह यहां टेस्ट की दर का का कम होना है। यहां विश्व मे सबसे कम टेस्ट हो रहा है।उन्होनें लिखा है कि वैश्विक आंकड़ें दर्शाते हैं कि टेस्ट जहां हो रहे हैं, वहां पॉजिटिव मामले बढ़ रहे हैं।अगर सरकार के पिछले 1 महीने के आंकड़े देखें, तो भारत मे 20 मार्च तक 1.3% पॉजिटिव मामले थे, जबकि अब यह यह बढ़कर 4.4% हो गया।


बता दें कि  कोरोना महामारी के बीच पहली बार वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि लॉक डाउन कोरोना का इलाज नहीं है। इसमें उन्होंने कोरोना संकट को लेकर सरकार पर कुछ सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के जरिए हम कोरोना वायरस के संकट को हरा नहीं पाएंगे। ये सिर्फ एक पाऊस बटन यानी कि कुछ देर तक रोकने भर का है। यह उसी तरीके से काम कर रहा है।


राहुल गांधी ने कहा है कि कोरोना वायरस का सबसे बड़ा हथियार मेडिकल फैसिलिटी को बढ़ाना है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश को एकजुटता के साथ इस महामारी का मुकाबला करना होगा, अगर कोरोना वायरस का मुकाबला करना है, तो टेस्टिंग की रफ्तार बढ़ानी होगी। भारत में रैंडम टेस्टिंग होनी चाहिए। देश में अब इमरजेंसी जैसे हालात है। एक जिले में औसतन सिर्फ 350 टेस्ट हो रहे हैं, जो काफी नहीं है। अस्पतालों में मेडिकल सुविधाओं को और दुरुस्त करना होगा।