ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर

प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, UP चुनाव में 40% टिकट महिलाओं को देगी कांग्रेस, पार्टी का नया नारा...'लड़की हूं, लड़ सकती हूं'

प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, UP चुनाव में 40% टिकट महिलाओं को देगी कांग्रेस, पार्टी का नया नारा...'लड़की हूं, लड़ सकती हूं'

19-Oct-2021 02:20 PM

DESK : अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ को पटखनी देने के लिए कांग्रेस पार्टी ने एक बड़ा एलान कर दिया है. कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने यह ऐतहासिक एलान किया है कि यूपी चुनाव में पार्टी 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी. यह ऐलान कांग्रेस का बड़ा दांव माना जा रहा है.


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया और कहा कि आज हमारी पहली प्रतिज्ञा में तय किया गया है कि यूपी के आने वाले विधान चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी. इसके साथ कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए नया नारा -'लड़की हूं,लड़ सकती हूं', भी दिया है. प्रियंका गांधी ने कहा कि वह महिलाओं से अनुरोध करती हूं कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं राजनीति में आएं. प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को टिकट मेरिट के हिसाब से देगी. वे कितना काम कर रही हैं. क्षेत्र में कितने लोग उन्‍हें जानते हैं, ये सब आधार बनेगा.


प्रियंका गांधी ने कहा कि उनका बस चलता तो मैं 50 फीसदी महिलाओं को टिकट देती. मैं यूपी की इंचार्ज हूं तो मैंने फिलहाल यूपी के लिए फैसला लिया है. केंद्र स्तर पर बाद में सोचा जाएगा. राजनीति पार्टियां सोचती हैं कि महिलाएं दो हजार रुपये देकर और सिलिंडर देकर खुश कर देंगे लेकिन राजनीति में बदलाव ऐसे नहीं आएगा. हम महिला हैं. हम एक दूसरे के संघर्ष में साथ दें. सोचे की यह हमारी बहन है, साथ खड़े होना चाहिए और साथ लड़ना चाहिए.


प्रियंका ने कहा कि मैं 2019 में यूपी में आई तो इलाहाबाद विवि की लड़कियों ने मुझे बताया कि यहां लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग नियम हैं. प्रियंका ने हाथरस कांड, उन्‍नाव कांड, लखीमपुर कांड सहित यूपी की कई घटनाओं का उल्‍लेख करते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आना होगा.