Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Aadhaar: अब नहीं लगाना पड़ेगा पटना का चक्कर, गांव में ही बनवा सकेंगे नया आधार; DOB और नाम भी करा सकेंगे अपडेट, यहां खुलेगा सेंटर लैंड फॉर जॉब घोटाला: लालू यादव की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने CBI से मांगा जवाब, क्या RJD सुप्रीमो को मिलेगी राहत Bihar News : रसोई गैस की किल्लत से हंगामा, गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन; पुलिस ने मोर्चा संभाला इस दिन होगा बिहार के नए राज्यपाल का शपथ ग्रहण, तैयारियां शुरू; सीएम नीतीश भी हो सकते हैं शामिल Bihar News : पटना वालों सावधान! 14 मार्च के बाद आपके घर की भी बत्ती हो सकती है गुल; जानिए क्या है वजह गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई
14-Nov-2023 10:11 PM
By First Bihar
DESK: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामला पीएम मोदी के खिलाफ दिये गये बयान से जुड़ा है। एक चुनावी रैली के दौरान प्रियंका के दिये गये बयान को लेकर यह नोटिस जारी किया गया है। चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं से 16 नवंबर तक जवाब मांगा है।
10 नवंबर को बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। बताया था कि मध्य प्रदेश के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने गलत बयानबाजी की थी। जो पीएम मोदी की छवि को खराब करने की बात है। जनता को गुमराह करने की कोशिश की गयी थी। प्रियंका गांधी के भाषण का वीडियो भी चुनाव आयोग को उपलब्ध कराया गया है।
चुनावी रैली में प्रियंका गांधी ने कहा था मोदी जी जो यह बीएचईएल था जिससे हमें रोजगार मिलते थे। जिससे देश आगे बढ़ रहा था इसका आपने क्या किया? मोदी जी बताये कि यह आपने किसकों दे दिया है। यह आपने बड़े उद्योगपति मित्रों को क्यों दे दिया? बता दें कि इससे पूर्व चुनाव आयोग ने पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणई किये जाने को लेकर आम आदमी पार्टी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी 16 नवंबर तक जवाब देने को कहा है।