Patna school closed : पटना में बढ़ती ठंड का असर: 5 जनवरी तक कक्षा पांच तक के सभी स्कूल बंद, ऊपरी कक्षाओं के लिए बदला समय Bihar State Women Commission : बिहार की महिलाओं पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे महिला मंत्री के हसबैंड , महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान ; सरकार से कार्रवाई की मांग Bihar News: बिहार के SHO की सैलरी से हर दिन कटेंगे पांच सौ रूपए, कोर्ट के फैसले से हर कोई हैरान Bihar News: बिहार के SHO की सैलरी से हर दिन कटेंगे पांच सौ रूपए, कोर्ट के फैसले से हर कोई हैरान बिहार में NIA का बड़ा एक्शन: फुलवारी शरीफ PFI मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, पूछताछ के बाद एक को छोड़ा बिहार में NIA का बड़ा एक्शन: फुलवारी शरीफ PFI मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, पूछताछ के बाद एक को छोड़ा पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी की जयंती पर भव्य समारोह का होगा आयोजन, सीएम नीतीश कुमार होंगे शामिल पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी की जयंती पर भव्य समारोह का होगा आयोजन, सीएम नीतीश कुमार होंगे शामिल मुजफ्फरपुर पुलिस की नई पहल: अब थानों पर लगेगा जनता दरबार, SP ने सुनीं जन-समस्याएं Bihar News: बिहार का भ्रष्ट दारोगा 25 हजार घूस लेते हुआ गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की टीम ने थाना गेट पर ही रंगे हाथ धर लिया
23-Nov-2024 10:22 AM
By First Bihar
DESK : वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजों का आज ऐलान होने जा रहा है। जहां से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ा है। यहां उनका सीधा मुकाबला वाम मोर्चा (CPI) के सत्यन मोकेरी और BJP की नव्या हरिदास से है। नव्या हरिदास, कोझिकोड की निगम पार्षद हैं।
दरअसल, केरल की वायनाड संसदीय सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। उन्होंने वायनाड और रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था और दोनों ही जगह से जीत दर्ज की थी। बाद में राहुल ने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला किया था। वायनाड़ सीट से शुरुआती रुझानों में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की बढ़त 1.5 लाख वोट के पार पहुंच गई है। इस निर्वाचन क्षेत्र में प्रियंका गांधी वाड्रा का मुकाबला भाजपा की नव्या हरिदास और वाम मोर्चा (CPI) के सत्यन मोकेरी से हैं। दोनों ही उम्मीदवार प्रियंका से लगातार बड़े अंतर से पिछड़ रहे हैं।
वायनाड से कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने बढ़ी बढ़त बना ली है। प्रियंका गांधी 143346 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं, सीपीआई के सत्यन मोकेरी को अभी तक 47083 वोट मिले हैं। बीजेपी उम्मीदवार नव्या हरिदास तीसरे नंबर पर चल रही हैं। उन्हें 27,000 के करीब वोट मिले हैं। वहीं, प्रियंका गांधी को वायनाड से जीत मिलती है तो उनका जबरदस्त सियासी आगाज होगा। रायबरेली और अमेठी के बाद वायनाड कांग्रेस का नया गढ़ हो जाएगा। साथ ही प्रियंका गांधी की ग्रैंड लॉन्चिंग भी हो जाएगी। वह वायनाड को जीतने में सफल रहती है तो संसद के अगले सत्र में प्रियंका गांधी वहां दिखेगी।
मालूम हो कि, राजनीति में प्रियंका गांधी लंबे समय से एक्टिव हैं लेकिन कभी वह चुनाव नहीं लड़ी हैं। पहली बार प्रियंका गांधी चुनाव लड़ रही हैं। वही पार्टी के लिए चुनावी अभियानों में वह बढ़ चढ़कर भाग लेती हैं। प्रदेश के चुनावों में वह लगातार प्रचार करने जाती हैं। अब सबकी निगाहें प्रियंका गांधी की जीत पर टिकी है।