ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / ‘प्रियंका चोपड़ा से जरूर मिलेंगे लेकिन किसानों के लिए समय नहीं’ पीएम मोदी...

‘प्रियंका चोपड़ा से जरूर मिलेंगे लेकिन किसानों के लिए समय नहीं’ पीएम मोदी पर तेजस्वी का तंज

16-Feb-2024 03:23 PM

By First Bihar

PATNA: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों बिहार में है। शुक्रवार को राहुल गांधी कैमूर और सासाराम के दौरे पर रहे। इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी उनके साथ मंच साझा किया। इस दौरान तेजस्वी ने किसानों के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रियंका चोपड़ा से मिल सकते हैं लेकिन किसानों के लिए उनके पास दो मिनट का समय नहीं है।


किसानों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और कहा कि किसान चाहते हैं कि प्रधानमंत्री उन्हें दो मिनट का समय दें ताकि वे अपना दुखड़ा उनके समक्ष रख सकें लेकिन, उनके पास समय नहीं है। वे प्रियंका चोपड़ा से जरूर मिलेंगे लेकिन किसान भाइयों से नहीं मिलेंगे। यह लोग नफरत की राजनीति करते हैं और झूठ का प्रचार करते हैं। हमने पहले भी कहा था कि वे झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं।


तेजस्वी ने कहा कि नरेंद्र मोदी झूठ बोलने के होलसेलर हैं, वह झूठ बोलने के मैन्युफैक्चरर हैं। तेजस्वी ने पीएम मोदी को झूठ बोलने के डिस्ट्रीब्यूटर बताया। इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश को भी निशाने पर लिया और कहा कि नीतीश कुमार कहते थे कि मर जाएंगे बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे लेकिन, वे अपनी ही बात से मुकर गए। उन्होंने नीतीश कुमार को एक थका हुआ मुख्यमंत्री बताया और कहा कि हमने बहुत कम समय में लाखों नौकरियां देकर रिकॉर्ड काम किया। नीतीश कुमार कहते थे कि अपने बाप के यहां से रुपए लाओगे जो लोगों नोकरी बांटोगे।