ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार

चाचा पारस के बाद भतीजे प्रिंस भी नीतीश के समर्थन में उतरे, बोले.. बिहार को हक़ मिलना जरूरी है

चाचा पारस के बाद भतीजे प्रिंस भी नीतीश के समर्थन में उतरे, बोले.. बिहार को हक़ मिलना जरूरी है

16-Dec-2021 03:01 PM

PATNA : बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग एक बार फिर जोर शोर से उठने लगी है. इसको लेकर बिहार एनडीए में ही गोलबंदी शुरू हो गई है. जेडीयू के नेता तो इस पर साथ हैं ही अब विशेष दर्जे के सवाल पर पशुपति कुमार पारस भी बीजेपी की बजाय नीतीश के साथ खड़े हुए हैं. 


केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने विशेष दर्जे के मसले पर नीतीश कुमार की मांग का समर्थन किया है. पशुपति पारस ने कहा है कि विशेष दर्जे की मांग बेहद पुरानी रही है और केंद्र सरकार को इसे हर हाल में मानना चाहिए. 


वहीं समस्तीपुर से राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद प्रिंस राज ने भी स्पेशल स्टेटस की मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समर्थन दे दिया है. सांसद प्रिंस राज ने फर्स्ट बिहार से बात करते हुए कहा कि बिहार को जरूर विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए. 


उन्होंने कहा कि पहले के शासन की तुलना में बिहार निसंदेह आगे बढ़ रहा है, पहले की तुलना में बिहार की सड़कें अच्छी हुई है. बिहार में अपराध कम हुआ है. लेकिन नीति आयोग की जो रिपोर्ट आई है वह भी चिंताजनक है. इस रिपोर्ट के आधार पर विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए. ताकि बिहार और तेजी से विकास कर सके. 


आपको बता दें कि स्पेशल स्टेटस के मसले पर एक बार फिर जनता दल यूनाईटेड मुखर हुआ है. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बुधवार को पीएम मोदी के सामने यह मांग रखी थी. ललन सिंह ने ट्वीट करते हुए बिहार को विशेष दर्जा दिए जाने की जरूरत बताई थी. इसके लिए नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट को आधार बनाया गया था. 


अब पशुपति पारस और उनके भतीजे प्रिंस राज भी इसी लाइन पर आ खड़े हुए हैं. पशुपति पारस ने भी कहा है कि नीति आयोग की रिपोर्ट बिहार के पिछड़ेपन की कहानी बयां कर रही है. ऐसे में स्पेशल स्टेटस जरूरी हो जाता है.