ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में उठा गंगा में कटाव का मामला, मंत्री ने दिया यह जबाव Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में उठा गंगा में कटाव का मामला, मंत्री ने दिया यह जबाव Bihar Vidhan Sabha : पंचायत में सेवा देने वाले दलपतियों को जल्द मिलने जा रही यह सुविधाएं, पंचायती राज मंत्री ने कर दिया एलान; उपमुख्यमंत्री ने कही यह बातें Bihar Police News: देर रात थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे SSP, थानेदार और दारोगा पर गिरी गाज Bihar Police News: देर रात थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे SSP, थानेदार और दारोगा पर गिरी गाज Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में BJP विधायक का सवाल: पंचायत जनप्रतिनिधियों के मुआवजे पर बढ़ोतरी की है कोई संभावना? जानिए मंत्री दीपक प्रकाश ने क्या दिया जवाब crime news: आपसी विवाद ने लिया खतरनाक मोड़: बिहार के इस जिले में हुई चाकूबाजी, दो युवक गंभीर रूप से घायल, लूट के आरोप से मचा हड़कंप Bihar Vidhan Sabha : बिहार में जीविका दीदियों को मिलेगी यह सुविधाएं, विधानसभा में उठा सवाल तो सरकार ने किया एलान; पढ़िए क्या है पूरा प्लान Bihar news : नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच देवर -भाभी का रिश्ता, बोले विजय सिन्हा ... CM के भाव को गलत बताना उचित नहीं Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, प्रश्नकाल में कई अहम विभागों पर होगी चर्चा; अनुपूरक बजट पर भी गरमाएगा सदन

प्रिंस पर लगे आरोपों पर चाचा पारस ने झाड़ा पल्ला, बोले.. चिराग दें जवाब

प्रिंस पर लगे आरोपों पर चाचा पारस ने झाड़ा पल्ला, बोले.. चिराग दें जवाब

16-Jun-2021 12:02 PM

PATNA : यौन शोषण का आरोप झेल रहे सांसद प्रिंस राज का बचाव उनके चाचा पशुपति कुमार पारस भी नहीं कर पा रहे हैं. स्वाति पटेल ने प्रिंस राज के ऊपर जो आरोप लगाए हैं उसके बाद एलजेपी संसदीय दल के नेता पशुपति कुमार पारस ने चुप्पी साध ली है. पारस से जब इस बाबत पूछा गया है तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए केवल इतना कहा है कि इस मामले में चिराग पासवान ही ज्यादा आप बता सकते हैं. 


आपको बता दें कि स्वाति पटेल लगातार का आरोप लगा रही हैं कि सांसद प्रिंस राज ने उनके साथ यौन शोषण किया. इतना ही नहीं शादी का वादा करके धोखा भी दिया स्वाति पटेल की कहानी उस वक्त सुर्खियों में आ गई थी. जब एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए देते हुए पशुपति पारस को लिखे पुराने पत्र को साझा किया था. अब जब प्रिंस राज आरोपों से घिरे हुए हैं तो उनके चाचा पशुपति पारस ने पल्ला झाड़ लिया है. 


सांसद प्रिंस राज के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली स्वाति पटेल ने कहा है कि बड़े लोगों के दबाव में प्रिंस राज के ऊपर कार्यवाही नहीं की जा रही है. उन्होंने हर जगह न्याय के लिए गुहार लगाई है.


चिराग के पत्र से खुलासा

प्रिंस राज के सेक्स स्कैंडल में फंसने का खुलासा चिराग पासवान के पुराने पत्र से हुआ था. चिराग पासवान ने ये पत्र अपने चाचा पशुपति पारस को लिखा था. होली के दिन यानि 29 मार्च 2021 को लिखे गये इस पत्र में चिराग पासवान पशुपति पारस को ये बता रहे थे कि कैसे पारस परिवार से लेकर पार्टी के काम में सहयोग नहीं कर रहे थे. 6 पन्ने के इस पत्र से प्रिंस राज के सेक्स स्कैंडल में फंसने की चर्चा है.


अपनी ही पार्टी की नेत्री ने लगाया था आरोप

चिराग पासवान ने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस को भेजे गये पत्र में लिखा “कुछ दिन पहले स्वाति नाम की महिला जो पहले अपनी पार्टी से जुड़ी हुई थी वह प्रिंस पर यौन शोषण का आऱोप लगाकर ब्लैकमेल कर रही थी. परिवार के बड़े होने के नाते मैंने आपसे इस विषय पर परामर्श किया लेकिन आपने इस गंभीर मामले को अनदेखा कर दिया. आपके अनदेखा करने के बाद मैने प्रिंस को पुलिस के पास जाने की सलाह दी ताकि सच औऱ झूठ सामने आये और जो कोई भी दोषी हो वह दंडित हो.”


चिराग पासवान के इस पत्र से साफ होता है कि सांसद प्रिंस राज सेक्स स्कैंडल में फंसे थे. लोजपा की ही एक नेत्री ने उन पर यौन शोषण का आऱोप लगाया था और बकायदा ब्लैकमेल कर रही थी. इसकी जानकारी पूरे पासवान परिवार को थी.