ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / प्रिंस हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने पटनासिटी से दबोचा

प्रिंस हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने पटनासिटी से दबोचा

07-Jan-2024 05:44 PM

By BADAL ROHAN

PATNA: पटना सिटी में 28 नवंबर 2023 को प्रिंस सिन्हा नामक युवक की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी थी। घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के बेलवर गंज इलाके में हुई थी जहां बारात में दो बदमाश जबरन घुस गये और महिलाओं के बीच जाकर डांस करने लगे जब प्रिंस सिन्हा ने इसका विरोध किया तो नशे में धुत अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। प्रिंस सिन्हा हत्याकांड का पुलिस ने आज खुलासा किया है। 


आलमगंज थाना पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुरझा ली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी चंदन को धड़ दबोचा है। उसकी पहचान सादिकपुर मछुआटोली निवासी धर्मेंद्र कुमार के बेटे चंदन के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस उसके एक अन्य साथी की तलाश में जुट गयी है। घटना 28 नवम्बर की है जब प्रिंस सिन्हा की हत्या गोली मारकर बदमाशों ने कर दी थी। दरअसल एक बारात निकल रही थी जिसमें महिलाएं भी शामिल थी। उस बारात में प्रिंस सिन्हा भी मौजूद थे। बारात में महिलाओं को देख दो मनचले किस्म का युवक जो नशे में धुत था वो बारातियों में शामिल हो गया और महिलाओं के बीच जाकर डांस करने लगा। 


इनकी हरकतों से सब परेशान थे तभी वहां मौजूद प्रिंस सिन्हा की नजर जब नशेड़ियों पर गई तो उन्होंने दोनों को वहां से जाने को कहा लेकिन यह बात बदमाशों को नागवार गुजरा और नशेड़ियों ने कमर से बंदूक निकाली और गोली मारकर प्रिंस की हत्या कर दी। जिसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गये और बारात में अफरा-तफरी मच गयी। बच्चे और महिलाएं इधर उधर भागने लगी। इस घटना की जांच में जुटी पुलिस ने प्रिंस की हत्या के आरोपी  चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इसके दूसरे साथी की तलाश में पुलिस जुटी है। 


बता दें कि मृतक प्रिंस सिन्हा बेलवर गंज के ही रहने वाले थे। वे दो छोटे-छोटे बच्चों और पत्नी के साथ बजरंगपुरी में किराये पर रहते थे। घटना के संबंध में मृतक प्रिंस सिन्हा की मौसी भारती सिन्हा ने बताया था कि 28 नवंबर को मंगलवार की रात  सिटी कोर्ट से बारात निकल रही थी महिलाएं डीजे पर डांस कर रही थी। तभी कुछ अपराधी किस्म के लोग बारात में शामिल हो गये और डांस कर रही महिलाओं के बीच में घुस गये। यह सब वहां मौजूद प्रिंस सिन्हा देख रहा था। 


उन्होंने जब मनचलों को वहां से हटाने की कोशिश की तो हाथापाई करने लगे। इस दौरान बदमाशों ने कमर से पिस्टल निकाल लिया और फायरिंग करने लगे। फायरिंग होते ही बाराती इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। फिर प्रिंस सिन्हा को पकड़कर बदमाश आगे ले गये और गोली मार दी। गोली मारने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में गोली लगने से बुरी तरह घायल प्रिंस को एनएमसीएच ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। 


मृतक के चाचा अजय कुमार ने बताया था कि बारात लग रही थी इस दौरान वे आतिशबाजी कर रहे थे तभी पता चला की बारात में झगड़ा हो गया है। जब वे वहां पहुंचे तो देखा कि कुछ बदमाश जबरन बारातियों के बीच घुसकर महिलाओं के साथ डांस कर रहा है। महिलाओं ने भी इसका विरोध किया लेकिन सभी शराब पिये हुए थे और निकलने का नाम नहीं ले रहे थे। तभी उनके भतीजे की नजर उन मनचलों पर गयी तो सभी को समझाने की कोशिश वे करने लगे। लेकिन मनचले समझने को तैयार नहीं थे सभी उल्टे मेरे भतीजे प्रिंस सिन्हा से उलझ गये और हाथापाई करने लगे। 


इस दौरान प्रिंस सिन्हा की पिटाई की और गोली मार दी। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी थी और बच्चे- महिलाएं इधर उधर भागने लगे थे। चाचा अजय ने बताया था कि प्रिंस शादीशुदा था उसके दो छोटे-छोटे बच्चे है। एक बेटा तो बहुत छोटा है वो 3 साल का है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे इस पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुटी हुई थी और आखिरकार पुलिस ने मुख्य आरोपी चंदन को गिरफ्तार कर लिया उसकी निशानदेही पर अब दूसरे साथी की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गयी है। इलाके में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि दूसरा आरोपी भी जल्द सलाखों के पीछे होगा।