ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / प्राइमरी परीक्षा का रिजल्ट जारी, 72 हजार 419 अभ्यर्थी सफल

प्राइमरी परीक्षा का रिजल्ट जारी, 72 हजार 419 अभ्यर्थी सफल

18-Oct-2023 09:19 PM

By First Bihar

PATNA: प्राइमरी शिक्षक अभ्यर्थियों से जुड़ी बड़ी खबर पटना से आ रही है। बीपीएससी ने डीएलएड का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 72 हजार 419 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इस रिजल्ट को लेकर संशय बनी हुई थी कि आज जारी होगा या नहीं लेकिन बुधवार की देर शाम बिहार शिक्षक बहाली में प्राइमरी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 


पहली से पांचवी कक्षा तक के जारी रिजल्ट को बीपीएससी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। बता दें कि बीएड और डीएलएड के अभ्यर्थियों ने पहली से पांचवी कक्षा का शिक्षक बनने के लिए परीक्षा दी थी। 79 हजार से ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी निकली थी। जिसमें करीब 3 लाख 80 हजार बीएड पास अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे वही करीब  3 लाख 70 हजार डीएलएड परीक्षा पास अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी। 


बता दें कि अभी सुप्रीम कोर्ट ने बीएड के रिजल्ट पर रोक लगा रखी है इसलिए सिर्फ डीएलएड का रिजल्ट जारी किया गया है। प्राइमरी शिक्षक परीक्षा में डीएलएल पास 90 फीसदी अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। वही करीब 7 हजार सीटे खाली रह गया है। जिसे अगली बहाली में एड किया जाएगा। 


बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि आरोप और उठते सवालों के बीच आयोग ने महज 60 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी कर दिया है। इतना भी नहीं पास हुए अभ्यर्थियों का जिला आवंटन का भी लिस्ट तैयार कर लिया गया है। बीएड अभ्यर्थियों पर शायराना अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा कि जिसने दर्द दिया, वही दवा भी देंगे। 


बीएड अभ्यर्थी का रिजल्ट फिलहाल होल्ड किया गया है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद उनके रिजल्ट पर बीपीएससी फैसला लेगी। फिलहाल डीएलएड अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी किया गया है। 72,419 प्राथमिक शिक्षकों का रिजल्ट आ गया है जिसे आप बीपीएससी की बेवसाइट पर देख सकते हैं।