ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या, पड़ोसी पर हत्या का आरोप, परिजनों में मचा कोहराम

02-Mar-2023 02:26 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र इलाके में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गयी है। घटना कुपड़िया की है जहां प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


परिजनों का कहना है कि पड़ोस में रहने वाला अफरोज घर पर आया था। उस वक्त अख्तर नींद में सोया हुआ था। जिसे उठाकर वह उसे अपने साथ ले गया और अख्तर की बेरहमी से पिटाई की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों का यह भी आरोप हैं कि पड़ोस के रहने वाले अफरोज की बेटी से मृतक 18 वर्षीय युवक अख्तर का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बात से नाराज अफरोज और उनके परिवार वालों ने अख्तर को बुलाकर पहले तो बेरहमी से पीटा फिर देर रात उसके गले में रस्सी डालकर अख्तर की जान ले ली।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची त्रिवेणीगंज पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। मृतक के शव को पोस्टमार्ट के लिए भेजा गया है। त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार ने बताया कि घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।