होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
13-Aug-2022 09:07 PM
SAMASTIPUR: बर्थडे, एनीवर्सरी, वेलेंन्टाइन डे, मडर डे, फादर डे, फ्रेंडशीप डे सहित कई मौके पर केक काटते आपने लोगों को देखा होगा। लेकिन दिल टूटने पर किसी को केक काटते कभी नहीं देखा होगा। आज हम बताने जा रहे हैं कि कैसे GIRL FRIEND से रिश्ता टूटने के बाद युवक ने ब्रेकअप पार्टी धूमधाम के साथ मनायी। सोशल मीडिया पर ब्रेकअप पार्टी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
मामला बिहार के समस्तीपुर जिले का है जहां प्रेमिका से रिश्ता टूटने के बाद युवक ने अपने दोस्तों के साथ ब्रेकअप पार्टी की। इस दौरान एक नहीं बल्कि दो-दो केक काटे। केक काटने के लिए चाकू की जगह पिस्टल का उपयोग किया। पिस्टल से दोनों केक को काटा गया फिर युवक ने केक को अपने दोस्तों को खिलाया।
केक एक दूसरे को खिलाने के बाद देसी कट्टा भी लहराया गया। केक पर अमित एन्ड निशा ब्रेकअप डे लिखा हुआ था। दोस्तों ने इस मौके पर गिफ्ट भी दिया। यही नहीं इस ब्रेकअप पार्टी में डीजे पर रितेश पांडेय का गम वाला भोजपुरी गाना भी बजाया गया। गाने के बोल थे 'उ त दूसरा के डोली में सवार हो गईल' जिसे इस ब्रेकअप पार्टी में बजाया गया।
यही नहीं इस दौरान ड्रोन कैमरा से हथियार लहराते फोटो भी खिंचवाया गया। यह ब्रेकअप पार्टी समस्तीपुर के विद्यापति नगर थाना के मनियारपुर गांव में हुआ लेकिन युवकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया पर ब्रेकअप पार्टी मनाते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।