ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / पटना : प्रेमिका के पति की हत्या करने वाला आशिक गिरफ्तार, पुलिस ने...

पटना : प्रेमिका के पति की हत्या करने वाला आशिक गिरफ्तार, पुलिस ने तीन साल बाद की गिरफ्तारी

08-Mar-2021 11:10 AM

PATNA : पटना पुलिस ने साढ़े तीन साल से फरार चल रहे हत्यारे बशीर मलिक को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. दरअसल, मामला 2017 का है. राजधानी पटना के शास्‍त्रीनगर थाना इलाके में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्‍या करवा दी थी. इस मामले में महिला तो पहले ही गिरफ्तार हो गई थी, लेकिन उसका प्रेमी फरार चल रहा था. अब पुलिस ने फरार चल रहे प्रेमी बशीर मलिक को खगौल से गिरफ्तार कर लिया. बशीर मलिक समनपुरा का रहने वाला है.


आपको बता दें कि 19 नवंबर 2017 को बशीर ने असी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया था. मामले में महिला की गिरफ्तार हो चुकी थी, लेकिन मुख्य आरोपित बशीर दिल्ली भाग गया था. बीते दिनों लंबित कांडों की समीक्षा के दौरान सिटी एसपी मध्य विनय तिवारी ने मामले में आरोपित की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आदेश दिया था. इसके बाद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई. 


जांच में पता चला कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से खगौल में छिपकर रह रहा है. जिसके बाद बताये गए ठिकाने पर जब छापेमारी की गई तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.