ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / प्रेमी संग फरार होने की ऐसी सजा! पति-पत्नी को अर्धनग्न कर पहनाई...

प्रेमी संग फरार होने की ऐसी सजा! पति-पत्नी को अर्धनग्न कर पहनाई चप्पल की माला

04-Sep-2024 01:29 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI : जमुई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गांव वालों ने तुगलकी फरमान का निर्णय लिया है। यहां गांव वालों ने पति पत्नी को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया और चप्पल की माला पहनाई है। दरअसल, महिला प्रेम प्रसंग में प्रेमी के साथ फरार हुई हो गई थी। उसके बाद अब यह घटना निकल कर सामने आ रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जमुई में एक महिला और उसके पति के साथ गांव वालों ने तुगलकी फरमान आजमाया है। ग्रामीणों ने पति-पत्नी को ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे गांव में अर्धनग्न करके घुमाया है। यहां दानों को चप्पल की माला भी पहनाई है। इस दौरान महिला के बाल भी काटे गए हैं। जिसका वीडियो सामने आया है। ग्रामीणों ने दंपति पर समाज को गंदा करने का आरोप लगाया है.


दरअसल, महिला एक सप्ताह पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। उसके बाद सोमवार देर शाम वो अपने घर पति के पास आई। जिसके बाद ग्रामीणों ने बैठक कर तुगलकी फरमान का निर्णय लिया कि महिला, उसके पति और प्रेमी को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया जाए। इस बात की जानकारी होने पर प्रेमी केदार मंडल फरार हो गया। यह घटना झाझा थाना क्षेत्र के ताराकुरा गांव की है। 


बताया जा रहा है कि, महिला और उसका प्रेमी दोनों शादीशुदा है. दोनों के तीन-तीन बच्चे भी हैं। फिर भी प्रेम-प्रसंग में दोनों एक-दूसरे के साथ फरार हो गए थे। दोनों सात दिन बाद जब लौटे तो ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव की कुछ महिलाएं महिला के बाल काट रही है। अन्य महिलाएं उसकी साड़ी उतार रही है। 


उधर, उसके पति को सभी लोग अपमानित कर रहे थे। यह  वीडियो सोमवार रात का है जो अब सामने आया है। इस मामले में झाझा थानाध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। पीड़िता के आवेदन पर 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस कार्रवाई में लगी हुई है। फिलहाल माहौल शांत है। वीडियो के आधार पर भी पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस पूरे गांव में कैंप कर रही है।