सरकारी स्कीम में FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी मिलता है जुगाड़, जानें क्या है बेहतरीन विकल्प Bihar Crime News: BA के छात्र ने फंदे से लटक कर दी जान, वजह तलाश रही पुलिस देशभर में LPG के लिए हाहाकार, बिना गैस के भी खाना बना सकते हैं आप; जानिए.. पांच विकल्प देशभर में LPG के लिए हाहाकार, बिना गैस के भी खाना बना सकते हैं आप; जानिए.. पांच विकल्प Indian Railway : ट्रेन में गुटखा-सिगरेट बेचा तो सीधे जाएंगे जेल, रेलवे ने जारी किया यह आदेश; शुरू होगा यह अभियान Bihar Jobs : महिलाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, यहां लग रहा मेगा जॉब ऑफर ; इस तरह आप भी भर सकते हैं फॉर्म युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, जंगल में मिला शव; प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका Bihar sand mafia : अवैध बालू का खेल पासिंग गिरोह से ट्रकों की ‘सेफ एंट्री’, पुलिस-खनन अधिकारी के सस्पेंशन के बाद भी नहीं रूक रहा खेल Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
07-Aug-2020 01:49 PM
DESK: लखनऊ के एक होटल में प्रेमी और प्रेमिका के सुसाइड केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि प्रेमी ने प्रेमिका को आखिरी बार मिलने के लिए बुलाया था. एक होटल में लेकर गया और खाने में चाउमीन और नॉनवेज मंगाया था. खाने के बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया है. प्रेमी राहुल ने प्रेमिका नैंसी को बेल्ट से पीटा. उसके बाद कांटे वाले चम्मच से प्रेमी ने प्रेमिका के गले पर करीब 80 बार हमला कर दिया. इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद प्रेमी ने खुद भी फांसी लगाकर सुसाइड कर ली.
प्रेमी को प्रेमिका की मां नहीं करती थी पसंद
पुलिस ने खुलासा किया कि प्रेमिका की मां बेटी के प्रेमी को पसंद नहीं करती थी. बेटी से उससे मिलने पर रोक लगा दिया था. जिसके बाद शातिर प्रेमी ने प्रेमिका से कहा कि वह एक बार सिर्फ मिलने के लिए आ जाओ. फिर तुमसे कभी नहीं मिलेगा. यह बात नैंसी ने मां को बतायी और प्रेमी राहुल से मिलने के लिए चली गई. राहुल नैंसी को लेने के लिए खुद कार से आया था. मां को शक हुआ तो वह स्कूटी से पीछा की, लेकिन कार के रफ्तार के आगे वह पीछे रह गई.
कमरे में जाते ही मोबाइल किया बंद
होटल के कमरे में जाने के बाद नैंसी और राहुल का मोबाइल बंद हो गया. राहुल ने कमरे के बाहर गेट पर डू नॉट डिस्टर्ब का बोर्ड लगा दिया था. नैंसी के नंबर बंद होने के बाद उसकी मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने तुरंत कोई एक्शन नहीं लिया. इस बीच राहुल ने नैंसी का मर्डर कर दिया.
नैंसी पर करता था शक
पुलिस ने खुलासा किया है कि नैंसी जब राहुल से मिलने से इंकार करती थी तो राहुल नैंसी पर शक करता था. उसको लगता था कि नैंसी उससे धोखा देकर किसी और से प्यार कर रही है. जिससे कारण वह खफा रहता था. राहुल अपनी मां से भी कह कर निकला था कि वह कभी नहीं आएगा. उसने रास्ते में सुसाइड करने के लिए रस्सी भी खरीदी थी. पूरी प्लानिंग के तहत प्रेमिका का मर्डर किया और खुद सुसाइड कर लिया. जब होटल का कमरा नहीं खुला को होटल के कर्मियों ने पुलिस को बुलाया. जिसके बाद दोनों का शव बरामद किया गया था. जब मामले की जांच शुरू हुई तो कई राज का खुलासा हो गया.