अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
25-Jun-2022 02:55 PM
BETTIAH: बिहार के बेतिया से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां प्रेमी ने ही प्रेमिका की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि प्रेमिका के दुपट्टे का ही फंदा बना कर उसकी हत्या कर दी गयी है. घटना गौनाहा थाना क्षेत्र के मझरिया पंचायत के एक गांव की है. शुक्रवार के अर्धरात्रि को जब यह घटना गांव वालों के सामने आई तो लोगों में तरह-तरह की अटकले लगाई जाने लगी.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि लड़की रात में अपने घर में सोई हुई थी. रात में उसका प्रेमी खिड़की के रास्ते अंदर आ जाता है और लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर देता है. प्रेमी का नाम विशाल कुमार यादव है. मृतक के परिजन और अन्य लोगों का कहना है कि वह अपनी पत्नी की भी हत्या कर चूका है.
बताया जा रहा है कि उसने अपनी पत्नी रीमा देवी की 27 अप्रेल 2022 को गला दबाकर हत्या कर दी थी. पत्नी की हत्या करने के बाद उसने अफवाह फैला दिया था की उसकी मौत सांप काटने से हुयी है. उस घटना को लेकर रीमा देवी के भाई अभिषेक यादव ने गौनाहा थाने मे विशाल यादव उसके पिता सुरेश यादव माता रीता देवी, लालती देवी तथा विपिन यादव पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है. लड़की के भाई का आरोप है कि 50 हजार रूपये तथा बाइक नही देने के कारण बहन कि हत्या ससुराल वालो द्वारा कर दी गयी.
उधर, मृतक की मां ने गौनाहा थाने मे आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। आवेदन मे युवती की मां ने कहा है कि विशाल कुमार यादव उसके पिता सुरेश यादव और मां रीता देवी द्वारा बेटी कि हत्या कर दी गयी है. लड़की चार बहनो मे तीसरे नंबर पर थी तथा सभी बहनो के बाद दो छोटे-छोटे भाई है. उसके पिता आगरा में रहकर दैनिक मजदूरी करते है. लड़की की शादी होने वाली थी. इसके लिए अप्रैल मे उसकी पुजाई हो गयी थी और फरवरी 2023 मे उसकी शादी होने वाली थी.
घटना कि जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा, एसआई महेश प्रसाद, इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव और डीएसपी कुंदन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन और डीएसपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से काम कर रही है।