मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
04-Aug-2024 08:26 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: प्रेमी के साथ फरार युवती ने शिव मंदिर में शादी रचा ली। इसका वीडियो जारी कर लड़की ने मायके वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मेरे पति, सास-ससुर को कुछ हुआ तो केस कर दूंगी। शादी के 10 महीने बाद बेटी ने वीडियो जारी कर मायकेवालों से कहा कि हम काफी खुश हैं मेरी चिंता करना छोड़ दें।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें लड़की अपने माता-पिता से कह रही है कि हम जहां भी हैं खुश हैं, हमें ढूंढने का प्रयास मत कीजिएगा। फोटो वीडियो आप देख ही चुके होंगे। हम दोनों शादी कर चुके हैं। अब हम इन्हीं के साथ रहेंगे। अब हम घर नहीं आने वाले हैं। मेरे सास-ससुर को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए। यदि उनको कुछ भी हुआ तो इसके लिए जिम्मेदार आप लोग होंगे। हम अपने पति के साथ बहुत खुश हैं।
पूरा मामला जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव का है जहां की रहने वाले दिलीप ठाकुर की 18 वर्षीया बेटी किरण कुमारी अपने प्रेमी निरंजन यादव के 23 साल के बेटे रघुनंदन यादव के साथ प्रेम-प्रसंग में दिग्गी बाजार जाने की बात कहकर फरार हो गई थी।मामले में लड़की के दादा ने 5 नवम्बर 2023 को लक्ष्मीपुर थाना में लिखित आवेदन दिया था। आवदेन में लड़की के दादा सूर्यनारायण ठाकुर ने बताया था कि उनकी पोती बाजार जाने की बात कह कर घर से निकली थी जो वापस नहीं लौटी है।
दरअसल जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव के रहने वाले दिलीप ठाकुर की बेटी किरण कुमारी 5 नवंबर 2023 को 12 बजे दिग्गी बाजार जाने को कह कर घर से निकली थी। जो अपने प्रेमी रघुनंदन यादव के साथ फरार हो गई थी। किरण और रघुनंदन एक ही गांव के है। दोनो में कुछ सालो से प्रेम प्रसंग चल रहा था।10 महीने बीत जाने के बाद रविवार को लड़की ने एक वीडियो जारी कर अपने माता-पिता को शादी कर लेने की जानकारी दी।
बताया यह भी जाता है कि दिलीप ठाकुर की बेटी किरण की शादी 27 नवंबर 2023 को होने वाले थी। शादी का कार्ड भी छप चुका था। शादी के 22 दिन पूर्व ही वह बाजार जाने के बहाने अपने प्रेमी रघुनंदन के साथ फरार हो गई थी। लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया की मामले की जानकारी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की को जल्द बरामद किया जाएगा।
