हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
13-Sep-2022 03:40 PM
SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमी के लिए एक पत्नी ने अपने ही पति को ज़हर दे दिया। हालांकि, पिता ने अपने बेटे की जान बचा ली। दरअसल, पत्नी ने पति के खाने में ज़हर मिला दिया था और खुद प्रेमी से बैठकर चैटिंग कर रही थी।
घटना पुपरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। खाना खाते ही पति की तबीयत बिगड़ गई और वह चीखने-चिल्लाने लगा। लेकिन, पत्नी ने साड़ी हदें पार कर दी। पति को तड़पता हुआ छोड़ वह कमरे से निकल गई और दूसरे रूम में बैठकर अपनी प्रेमी से बात करने लगी। ज़हरीला खाना खाने के कारण पति की हालत खराब होती जा रही थी। लेकिन, इसी दौरान युवक का पिता कमरे में आ गया और बेटे को इस हालत में देख चौंक गया। जल्दीबाजी में उसने बेटे को अस्पताल में एडमिट कराया। पीड़ित शख्स का नाम अजय है।
अजय की हालत देखते हुए उसे एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि ज़हरीला खाना खाने से उसकी तबीयत खराब हुई है। अजय के पिता ने बहू पुतुल कुमारी की पोल खोलकर रख दी। उसने बताया कि बहु का किसी गैर मर्द के साथ संबंध है। पति को साइड करने के लिए उसने इतना खौफनाक कदम उठाया। गनीमत रही कि युवक की जान बच गई।