ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार : प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्यार के बीच आ...

बिहार : प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्यार के बीच आ रहा था भाई-बहन का रिश्ता

23-May-2021 01:26 PM

BANKA : बिहार के बांका जिले से एक प्रेमी जोड़े के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि जोड़े ने नायलॉन की रस्सी का फंदा बनकर पेड़ पर लटककर ख़ुदकुशी कर ली. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई. मामले का खुलासा तब हुआ जब गांव के लोग सुबह टहलने निकले थे. उस दौरान उन्होंने दोनों का शव पेड़ पर लटका हुआ देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. 


घटना बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र बदासन गांव की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमी-प्रेमिका आपस में चचेरे भाई-बहन लगते थे. 6 महीने पहले दोनों के घरवालों को उनकी प्रेस-प्रसंग की जानकारी मिली थी. इसके बाद दोनों को अलग-अलग जगह पर भेज दिया गया था. लेकिन दोनों फोन से एक दूसरे के संपर्क में थे. 3 दिन पहले ही लड़की अपने घर आई थी. लड़के को जैसी ही इस बात की भनक लगी तो वह भी कोलकाता से यहां चला आया. शनिवार रात दोनों घर से भाग निकले और गांव के बहियार में सरुआ पेड़ लटककर साथ में ख़ुदकुशी कर ली. 


इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. कटोरिया थानेदार नीरज तिवारी ने कहा कि मामला आत्महत्या का लग रहा है. दोनों के घर वालों से जानकारी ली जा रही है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.