ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / शक, शराब और बेरोजगारी ने 13 साल के प्रेम विवाह का किया खौफनाक...

शक, शराब और बेरोजगारी ने 13 साल के प्रेम विवाह का किया खौफनाक अंत, पांच लोगों का हंसता-खेलता परिवार खत्म

06-Jul-2019 03:39 PM

By 3

DESK: शक, शराब और बेरोजगारी ने एक हंसते-खेलते परिवार को खत्म कर दिया. 13 साल के प्रेम विवाह का ऐसा खौफनाक अंत होगा किसी ने सोचा भी नहीं था. तीन बेटी और पत्नी की हत्या कर सुसाइड करने वाला प्रदीप की कहानी जो भी सुन रहा है, वो हैरान है. मामला गाजियाबाद के शताब्दीपुरम की है. यहां रहने वाला प्रदीप अपनी ही पत्नी पर शक करने लगा. इसकी वजह थी बेरोजगारी. प्रदीप की पत्नी संगीता एम्स में स्टाफ नर्स थी और उसकी सैलरी 80 हजार थी. संगीता अपने बच्चों का अच्छे से ख्याल रखती थी. जबकि प्रदीप तीन साल से बेरोजगार था और उसे इसी बीच नशे की लत लग गई. इसके बाद प्रदीप अपनी ही पत्नी से चिढ़ने लगा.पर प्रदीप इतना बड़ा कदम उठाएगा, इसका अंदेशा किसी को नहीं था. प्रदीप को संगीता पर था शक बेरोजगार प्रदीप कई तरह का नशा करने लगा. परिवार के लोगों ने लाख समझाया पर प्रदीप पर इसका कोई असर नहीं हुआ. इसी दौरान प्रदीप अपनी पत्नी पर शक करने लगा. उसे हर बात पर रोकने-टोकने लगा. संगीता जब भी किसी से मोबाइल पर देर तक बात करती थी तो प्रदीप को बुरा लगने लगता था और वह उसे बात करने से मना करता. 13 साल पहले दोनों ने किया था प्रेम विवाह प्रदीप और संगीता वर्ष 2006 से दिल्ली के पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल में नौकरी करते थे. प्रदीप सुपरवाइजर था और संगीता नर्स थी. दोनों के बीच प्रेम बढ़ा और दोनों ने 17 दिसंबर 2006 को विवाह कर लिया. शादी के एक साल बाद ही संगीता की एम्स में स्टाफ नर्स के रूप में नौकरी लग गई जबकि प्रदीप पिछले तीन साल से बेरोजगार था. सुसाइड नोट में पत्नी पर लगाया आरोप खबर के मुताबिक प्रदीप ने वारदात को अंजाम देने से पहले सुसाइड नोट लिखा था. जिसमें वह अपनी पत्नी के चरित्र पर कई गंभीर आरोप लगाए. छह पन्नों के सुसाइड नोट में उसने पत्नी पर कम प्यार करने का आरोप भी लगाया. सुसाइड नोट के आखिर में प्रदीप ने लिखा कि उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाए और उसे व संगीता की चिता को एक साथ जलाया जाए।