Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत
30-Apr-2021 03:50 PM
GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां प्रेम प्रसंग में एक युवक की तलवार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई. घटना कुचायकोट थाने के खजूरी तिवारी टोला गांव की बताई जा रही है. मृतक की पहचान उसी गांव के रहने वाले नगीना बिंद के 20 वर्षीय बेटे रोहित कुमार के रूप में की गई है.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन करने में जुट गई. इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए उसे सदर अस्पताल में भेज दिया गया. घटना के संबंध में बताया गया है कि रोहित गांव से एक तिलक समारोह में जाने के लिए निकला था. तिलक से गांव के सभी लोग वापस लौट आए पर रोहित नहीं लौटा. परिवार के सदस्यों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका.
लोगों ने गांव के दक्षिण दिशा की ओर स्थित दहा नदी के समीप उसका शव पाया. इसके बाद खबर पुलिस को दी गई. इधर प्रेम-प्रसंग की बात सामने आने पर पुलिस की टीम उस एंगल समेत अन्य बिन्दुओं पर तफ्तीश कर रही है. प्रेम-प्रसंग में हत्या किए जाने की आशंका को लेकर पुलिस की जांच में प्रेमिका के बारे में पता लगा है जिसके अनुसार मामले की तहकीकात पुलिस कर रही है.
रोहित की हत्या के मामले में पुलिस ने करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस की टीम हिरासत में लिए गए लोगों से कड़ी पूछताछ कर रही है. युवक को तलवार से काटकर मौत के घाट उतारने वाले बदमाशों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है. उनकी पहचान होने के बाद पुलिस उन्हें भी गिरफ्तार करेगी. इधर रोहित के परिवार में मातम का माहौल छाया हुआ है.