ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

प्रेम-प्रसंग में युवक की गोली मारकर हत्या, लड़की के भाई पर हत्या का आरोप

18-Jul-2023 02:01 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA: सहरसा के पस्तपार ओपी क्षेत्र अंतर्गत धबौली पूर्वी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। मृतक युवक की पहचान मोरकाही, वार्ड नं 9 निवासी किन्दर यादव के पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि लड़की के भाई ने जान से मारने की धमकी दी थी। उसी ने दोस्तों के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या की है। 


घटना के बाबत जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि अजीत कुमार का गाँव के ही स्व. विनय कुमार की पुत्री चाँदनी कुमारी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन लड़की के परिजनों ने लड़की की शादी पूर्णियाँ के चाँदपुर में कर दिया था। इधर लड़की कुछ दिनों बाद ही वापस अपने मायके आकर रहने लगी और अजीत से शादी की बात पर अड़ी रही। जिसके बाद दो तीन महीने पहले ही दोनों की शादी स्थानीय ग्रामीणों की पहल पर करवाई गयी। जिसे लेकर लड़की का भाई नाखुश था। 


मृतक के परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व ही लड़की के भाई लल्टू यादव, सिन्टू यादव और पिंटू यादव ने अजीत की हत्या कर देने की धमकी दी थी। आज देर शाम जब अजीत धबौली पूर्वी स्थित अपने खेत जा रहा था कि पूर्व से घात लगा कर बैठे तीनों भाइयों ने उसे गोली मार दी। मृतक को दो गोलियां मारी गई है। लड़की के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अजीत की हत्या की है। यह आरोप मृतक के परिजन लगा रहे हैं।  


वही घायल युवक के परिजनों ने उसे लेकर JNKT मेडिकल कॉलेज, मधेपुरा पहुँचे जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल सिंहेश्वर थाना की पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुँच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।