अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
29-Dec-2020 12:06 PM
KAIMUR : कैमूर जिले के भभुआ में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटा बाजार लड़के के साथ उसकी प्रेमिका के घरवालों ने खूब मारपीट की और पंचायत में जबरन थूक चाटने के लिए उसे मजबूर किया, जिसके बाद आहत होकर लड़के ने खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान हाटा गांव निवासी राजेश कुमार गुप्ता के बेटे 22 वर्षीय शिवशंकर गुप्ता के रूप में की गई है.
उसका शव पंखे से लटका हुआ पाया गया. मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद छानबीन की जा रही है. मृतक के पिता ने प्रेमिका के घरवालों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा जिस लड़की से प्यार करता था, वह उससे चार हजार रुपयों की मांग कर रही थी. चार हजार रुपया नहीं देने पर लड़की उसके बेटे से मोबाइल छिनकर ले गई. 24 दिसंबर को उसका बेटा अपना मोबाइल मांगने के लिए लड़की के घर गया. उसी समय लड़की के पिता और उसके तीनों भाइयों ने शिवशंकर के साथ बुरी तरह से मारपीट की. इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया तो आसपास के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने समझौता कराने का प्रयास किया.
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने समझौता के लिए दोनों पक्षों को बुलाया और बातचीत शुरू हुई. इसी बीच लड़के से माफी मंगवाते हुए थूक भी चटवाया गया. मृतक के पिता ने बताया कि समाज में थूक चटवाने और लड़की के परिजनों द्वारा मारपीट किए जाने से प्रताड़ित होकर उसके बेटे शिवशंकर ने खुदकुशी की है. पिता ने आरोप लगाया कि लड़की, उसके माता-पिता और पंचायत के दो अन्य लोग उसके बेटे की हत्या के लिए जिम्मेदार थे. इधर पिता के बयान के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है. लड़की के घरवालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.