ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार के पूर्व सिविल सर्जन के घर लूटपाट, गणतंत्र दिवस के जश्न के बीच बेखौफ बदमाशों का तांडव Bihar Crime News: बिहार के पूर्व सिविल सर्जन के घर लूटपाट, गणतंत्र दिवस के जश्न के बीच बेखौफ बदमाशों का तांडव Masked Aadhaar Card : मास्क्ड आधार कार्ड क्या है? जानें फायदे, इस्तेमाल और डाउनलोड करने का पूरा तरीका Gangotri Dham: गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं का प्रवेश बैन, मुखबा से लेकर पूरे परिसर में लागू होगा निर्णय; जानिए.. फैसले के पीछे की वजह Gangotri Dham: गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं का प्रवेश बैन, मुखबा से लेकर पूरे परिसर में लागू होगा निर्णय; जानिए.. फैसले के पीछे की वजह Bihar news : 'तुझ में ही रब दिखता है ...', इंस्टाग्राम पर रील स्क्रोल करते हुए दिखी लड़की का वीडियो फिर मैसेज से शुरू हुआ इश्क का सफ़र, अब हो गया यह कांड Bihar News: बिहार में बनेगा वर्ल्डक्लास स्विमिंग एकेडमी, अंतरराष्ट्रीय तैराकों की तैयारी को मिलेगी नई दिशा Bihar News: बिहार में बनेगा वर्ल्डक्लास स्विमिंग एकेडमी, अंतरराष्ट्रीय तैराकों की तैयारी को मिलेगी नई दिशा Bihar News: बिहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, ट्रैक्टर पलटने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत Bihar News: बिहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, ट्रैक्टर पलटने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत

प्रेम-प्रसंग में घर से भागी लड़की, गुस्साएं लोगों ने लड़के के घर पर किया हमला, मां-बाप-भाई सहित पूरे परिवार को पीटा, मुखिया पति को भी नहीं छोड़ा

22-Aug-2023 02:50 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI:  बिहार में प्रेम-प्रसंग का मामला आए दिन सामने आ रहा है। ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी का है जहां युवक के प्यार करने की सजा उसके परिवारवालों को भुगतनी पड़ गयी। घटना रुन्नीसैदपुर प्रखंड के खरका पंचायत का है जहां एक युवक प्रेम-प्रसंग में एक लड़की के साथ फरार हो गया था। इस बात से बौखलाए लड़की वालों ने लड़के के घर पर हमला बोल दिया। जिसका वीडियो भी अब सामने आ गया है। इस दौरान लड़की वालों ने  लड़के के पिता-मां-भाई-भाभी सहित घर के तमाम सदस्यों को बुरी तरह पीट दिया। रिश्तेदारों और गांव की मुखिया के पति को भी नहीं छोड़ा। 

बताया जा रहा है कि नंदकिशोर बैठा के पुत्र गांव की ही एक लड़की से प्यार करता था। इसके बाद दोनों घर से भाग गये थे। लड़की के भागने से बौखलाए लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के घर पर जमकर तोड़फोड़ की और लड़के के पूरे परिवार को पीटा।  रिश्तेदारों को भी नहीं छोड़ा। इस दौरान लड़के के दरवाजे पर बंधे दो भैंस को भी लेकर वे लोग चले गये। 

मौके से भागने के दौरान मुखिया कृष्णा देवी के पति की भी पिटाई कर दी। लड़की पक्ष के लोगों का आरोप है की मुखिया की मदद से उनकी बेटी को लेकर लड़का भाग गया है। फिलहाल इस घटना का वीडियो सामने आया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। लड़के वाले पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 