सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
01-Aug-2022 09:09 AM
MUNGER: घटना मुंगेर की है, जहां 14 साल के किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान फुलहट पाटम के रहने वाले विपिन यादव के 14 साल के बेटे सूरज कुमार के रूप में की गई है। किशोर का शव रविवार को घर से 3 किलोमीटर दूर चिरैयाबाद पहाड़ से बरामद किया गया है। इस घटना को लेकर तरह-तरह की बात सामने आ रही है। मृतक के परिजनों की मानें तो बरइचक पाटम रहने वाले सूरज के दोस्तों ने उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया है। फिर क्या था, शक के आधार पर परिजनों ने दोस्त साहिल पिता शंभू मंडल के घर और दवा दुकान को आग के हवाले कर दिया।
घर में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की गई, जिसके बाद यादव जाति और चौरसिया जाति के लोगों के बीच तनाव पैदा हो गया। सूचना पाकर एसपी सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और जैसे-तैसे काबू पाया गया। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।
घटना से जुड़ी जो जानकारी फर्स्ट बिहार को मिली है, उसके मुताबिक़ शनिवार को स्कूल से परीक्षा देकर लौटने के बाद सूरज कुमार बरइचक पाटम के रहने वाले दोस्त मोनी कुमार, साहिल सहित कुछ दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप डे मनाने चला गया। देर शाम तक जब सूरज के घर न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद किशोर की खोजबीन शुरू की गई। मोनी, साहिल सहित अन्य दोस्तों ने जब सूरज के बारे में कुछ भी बताने से इंकार किया तो परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
ग्रामीणों का कहना है कि फुलहट पाटम के रहने वाले सूरज उच्च विद्यालय पाटम के 9th का स्टूडेंट था। बरइचक पाटम के रहने वाले शंभू मंडल की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की डीएवी की स्टूडेंट है। दोनों के बीच चल रहा प्रेम प्रसंग ममेरा भाई साहिल को नागवार गुजरता था। इस रिश्ते से क्षुब्ध होकर ही साहिल ने सूरज को मौत के घाट उतार दिया।