ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ

प्रेम प्रसंग में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; जानिए क्या है पूरा मामला

01-Nov-2023 02:23 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, ज़िले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के सहदुल्लापुर गाँव में रामबाबू राम नाम के एक व्यक्ति को उसके घर के अंदर रूम में ही सीर में गोली लगी और उसकी मौत हो गई। उसके बाद इस घटना की जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई।  इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू किया तो देखा गया है कि- युवक के कनपटी में गोली आर पार हो गई और उसकी मौत हो चुकी है। 


वहीं, पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। स्थानीय लोगों की माने तो युवक का पड़ोस में ही कई एक युवती से प्रेम प्रसंग का भी मामला चल रहा था। वहीं, मृतक के परिवार वाले हत्या का भी आरोप लगा रहे हैं। पुलिस भी उक्त प्रेमिका के घर वाले के ऊपर वहीं पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल करने के बाद हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।


उधर, इस पूरे मामले में पूछे जाने पर सरिया एसडीपीओ कुमार चंदन ने कहा कि गोली लगने से एक युवक की संधि की मौत साहेबगंज थाना क्षेत्र के सहदुल्लापुर गांव में रामबाबू राम नाम के एक व्यक्ति की गोली लगने से संदिग्ध मौत हुई है। प्रथम दृश्य मामला प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा हुआ है।  हत्या और आत्महत्या की बिंदुओं पर जांच पड़ताल चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला क्लियर हो पाएगा। फिलहाल मामला संदिग्ध प्रतीत होता है।  डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस की टीम जांच पड़ताल कर रही है ।