सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
29-Jun-2022 12:02 PM
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान और उनकी पार्टी के लिए इन दिनों कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। पहले एनडीए में चिराग की पार्टी साइडलाइन हुई। पार्टी से लेकर परिवार तक टूटा और अब एक के बाद एक गलत फैसलों से पार्टी कमजोर होते जा रही है। चिराग पासवान एक तरफ संगठन को मजबूत करने की बात तो करते हैं लेकिन दूसरी तरफ तो वह अचानक ऐसे फैसले ले रहे हैं जिससे उनकी ही पार्टी कमजोर हो सकती है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंगलवार को अपने पटना आवास पर प्रवक्ताओं की बैठक बुलाई थी। इस बैठक के दौरान चिराग को प्रवक्ताओं के परफॉर्मेंस पर इतनी नाराजगी रही कि उन्होंने मीडिया सेल को ही भंग करने का फैसला ले लिया। चिराग पासवान ने सभी प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्ट की छुट्टी कर दी है। इतना ही नहीं पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह को निष्कासित कर दिया गया है। चंदन सिंह को प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए दल से निष्कासित किया गया है।
दरअसल, एलजीपी रामविलास के अंदरूनी सूत्रों की माने तो चिराग पासवान प्रवक्ताओं की बैठक में इस बात को लेकर नाराज हो गए कि मीडिया में पार्टी का पक्ष बेहतर तरीके से नहीं जा रहा है, ना ही मीडिया कवरेज सही तरीके से हो रहा है। इस बात को लेकर जब उन्होंने नाराजगी जताई तो प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने बैठक में ही चिराग की बात पर एतराज जताया। चंदन सिंह ने यहां तक कह दिया कि पार्टी को प्रमुखता से मीडिया कवरेज मिले इसके लिए उन जैसे प्रवक्ता लगातार मेहनत कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो चिराग पासवान को यह बात नागवार गुजरी। चिराग नाराज होकर बैठक से निकल गए और तत्काल प्रदेश अध्यक्ष को आदेश दिया कि प्रदेश से प्रवक्ताओं की टीम भंग कर दी जाए। साथ ही साथ चंदन सिंह के ऊपर अनुशासनहीनता का मामला बनाते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।