ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस पर हमला, SHO समेत एक पुलिसकर्मी घायल

प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस पर हमला, SHO समेत एक पुलिसकर्मी घायल

28-Jan-2023 08:03 AM

By RITESH HUNNY

SAHARSA : राज्य में काफी धूमधाम के साथ सरस्वती पूजा मनाया गया। इसके बाद अब बड़ी मूर्ति विसर्जन का है। ऐसे में पुलिस प्रशासन की भी चुनौतियां बढ़ी हुई है। इसी कड़ी में इसी कड़ी में एक मामला बिहार के सहरसा जिले से निकलकर सामने आई है। जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्व और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार, सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा में मूर्ति विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्व और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई है। इसके पीछे की वजह पुलिस की गाड़ी और मूर्ति विसर्जन की गाड़ी आगे- पीछे करना बताया जा रहा है।


बताया जा रहा है कि, सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार तकनीकी टीम सहित अन्य पुलिसकर्मी किसी मामले में कार्रवाई करने जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते से कुछ लोग मां सरस्वती की प्रतिमा लेकर उसे विसर्जन करने जा रहे थे। पुलिसकर्मियों ने इन लोगों से आग्रह किया कि आप लोग थोड़ा अपनी गाड़ी को आगे पीछे कर ले ताकि हम समय पर वहां पहुंच पाए। लेकिन, मूर्ति विसर्जन करने जा रहे लोगों द्वारा उनकी बात नहीं मानी गई जिसके बाद दोनों के बीच अभी बात बैठ गया और इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ईट पत्थर से पुलिस बल पर हमला कर दिया गया। जिसमें सदर थाना अध्यक्ष व एक पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। जिन का इलाज फिलहाल करवाया जा रहा है।


वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ संतोष कुमार मुख्यालय डीएसपी एजाज हाफिज मनी घटनास्थल पर पहुंचे और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि इसको लेकर बड़ी अधिकारी को जानकारी दे दी गई है पुलिस मामले में नजर बनाए हुए। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।


वहीं, इसके अलावा मुख्यालय डीएसपी एजाज हाफिज मनी ने बताया कि,  सदर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ किसी  ऑफिशल कार्यवाही को लेकर सिविल ड्रेस में जा रहे थे। इसी दौरान मूर्ति विसर्जन के क्रम में वाहन आगे पीछे करने को लेकर विवाद हुआ इस विवाद में सदर थाना अध्यक्ष व तकनीकी टीम के एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके बाद पुलिस मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है