Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन कल खत्म हो जाएगी NEET UG आवेदन की तारीख, जानिए MBBS की सीटें और 4 अहम बदलाव बिहार के 5 जिलों में बनेगा नया थाना, 46.34 करोड़ की मंजूरी BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान
08-May-2021 04:04 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस ने दावा एजेंसी से बड़ी संख्या में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं. पुलिस एजेंसी के प्रोपराइटर से पूछताछ कर रही है. इतना ही नहीं प्रोपराइटर की निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य जगहों पर भी छापेमारी की जहां से कुछ दवाएं बरामद की गई हैं. मामले की जांच की जा रही है.
घटना नगर पंचायत क्षेत्र के बड़ी बलिया दुर्गा स्थान के पास सिन्हा मेडिकल एजेंसी का है जहां से पुलिस को बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं मिली हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी डॉ. रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि एजेंसी से 50 कार्टून कोरेक्स प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गई हैं जिन्हें जांच के लिए थाना लाया गया है. वहीं पूछताछ में सिन्हा मेडिकल एजेंसी के प्रोपराइटर ने दो अन्य ठिकानों की जानकारी दी है.
जानकारी के आधार पर जब स्टेशन रोड स्थित ताज मेडिकल और बलिया व्यापार मंडल स्थित आदित्य मेडिकल में छापेमारी की गई तो वहां से भी कुछ दवाएं बरामद की गई. फिलहाल दुकान चला रहे आदित्य मेडिकल स्टोर से दो स्टाफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा करने की बात कही जा रही है.