ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस Anant Singh : 'ऊ नय रहेंगे तहिया ने बताएंगे किसको चाहते हैं...', अनंत सिंह ने डाला वोट, बोले – नीतीश कुमार के लिए मतदान करने आया .... सभी सीट पर जीत पक्की Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति

प्रत्याशी की हार के बाद हंगामा: मुख्य सड़क को लोगों ने किया जाम, जिला प्रशासन पर लगाया मतगणना में धांधली का आरोप

17-Nov-2021 03:14 PM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA: पंचायत चुनाव के 7वें चरण के परिणाम अब सामने आने लगे है। मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के जीत और हार की घोषणा की जा रही है। इसे लेकर कही खुशी तो कही गम का माहौल देखने को मिल रहा है। लेकिन वही दरभंगा में रिजल्ट की घोषणा के बाद लोगों का आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।


 दरभंगा के पिंडारुच पंचायत के गोपालपुर गांव में पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा। ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर आगजनी कर जमकर हंगामा मचाया और डीएम के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान मुख्य सड़क पर टायर जलाकर जाम कर दिया जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। 


आक्रोशित लोगों के साथ महिलाएं भी मौजूद थीं। आक्रोशित लोगों ने चुनाव परिणाम में धांधली का आरोप जिला प्रशासन पर लगाया। लोगों का कहना था कि तीसरे नंबर के प्रत्याशी को रिकाउंटिंग कर विजेता घोषित कर दिया गया है। इसी बात को लेकर वे हंगामा कर रहे हैं और जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक रोड को जाम करेंगे। जो समाज की सेवा करे हमें वैसा मुखिया चाहिए।