अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
31-Dec-2022 06:31 PM
PATNA: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से सवाल किया है। प्रशांत किशोर ने यह सवाल पूछा है कि तेजस्वी यादव अपना बर्थडे चार्टर्ड प्लेन में मनाते हैं, उसका पैसा कहां से आता है? जो लोग और जिनके नेता भ्रष्टाचार के केस में सजायाफ्ता हैं, वो सवाल आज मुझसे कर रहे हैं।
जन सुराज पदयात्रा के दौरान मीडिया से संवाद करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मीडिया और मेरे विरोधी लगातार यह सवाल कर रहे हैं कि पदयात्रा के लिए पैसे कहां से लाता हूंं? आपके इस सवाल का जवाब जरूर दूंगा। मैं आपको बता दूं कि मैंने अपने जीवन में जिन 6 राज्यों में मुख्यमंत्री बनाने में कंधा लगाया है, परिश्रम किया है, वो लोग मेरी मदद कर रहे हैं।
पीके ने कहा कि मैं मीडिया के साथियों के माध्यम से पूछता हूँ, क्या आपने कभी तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार से यह सवाल किया है कि बिहार में वो किन लोगों से पैसा लेकर अपनी इतनी बड़ी पार्टी चला रहे हैं? आप जब राजद के नेता से मिलेंगे तो एक बार जरूर पूछियेगा की तेजस्वी यादव जो बर्थडे अपना चार्टर्ड प्लेन में मनाते हैं, वो पैसा कहां से आता है? जो लोग और जिनके नेता भ्रष्टाचार के केस में सजायाफ्ता हैं, वो सवाल आज मुझसे कर रहे हैं।
प्रशांत किशोर ने कहा कि पत्रकारों को अच्छे से पता है कि एक भी गलती करूंगा तो कल सरकार मुझे पकड़ कर ले जाएगी। राज्य में नीतीश कुमार की सरकार है और केंद्र में बीजेपी की सरकार है यदि मैंने कोई गलती की है तो आकर पकड़ कर मुझे दिखा दें?