BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
16-Mar-2023 07:51 PM
By First Bihar
SARAN: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। तेजस्वी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि बिहार को बर्बाद करने वाली आरजेडी आज युवाओं को 10 लाख नौकरी देने का झूठा सपना दिखा रही है। लेकिन यह नहीं बता रही है कि आखिर दस लाख नौकरी वे कब देंगे?
जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि 2 साल पहले तेजस्वी यादव जैसे आदमी ने झूठा वादा किया कि 10 लाख नौकरी दे देंगे। जबकि हम सब को मालूम है कि ये लोग बिहार को बर्बाद करने वाले हैं, ये नौकरी नहीं देंगे। लेकिन उनके झूठे वादे की वजह से आज बिहार में 10 लाख नौकरी की बात हो रही है और आप भी पूछ रहे हैं कि नौकरी का वादा किया था नौकरी कब दोगे?
उन्होंने कहा कि अब तो राजद के लोग भी यह कह रहे हैं कि हम दस हजार लोगों को सर्टिफिकेट देंगे। अब नेता झूठ बोल रहा है ये सबको मालूम है, लेकिन बात मुद्दे की हो रही है ये जरूरी है। चुनाव में बात होनी चाहिए रोजगार की, फसल के दाम की यदि इन बातों की चर्चा नहीं होगी तो बिहार की स्थिति कैसे सुधरेगी? इसके लिए ही जन सुराज का अभियान चला रहें है की किसी को भी वोट दीजिए, लेकिन वोट देना है शिक्षा पर, रोजगार पर और फसल के सही दाम के नाम पर तभी बिहार की हालत सुधरेगी।