बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब
07-Oct-2022 05:46 PM
WEST CHAMPARAN: राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर इन दिनों जन सुराज यात्रा कर रहे हैं। महात्मा गांधी की कर्मभूमि पश्चिम चंपारण के भितिहारवा से बीते 2 अक्टूबर से ही वे पद यात्रा पर हैं। पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर जनसंवाद भी करते है। इसी दौरान उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे लाल व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए भोजपुरी में कहा कि मान ली कि लालू जी के लड़का नौवा पास बा..त उ बनत का उपमुख्यमंत्री..
राउर लइका नौंवा पास रही तो ओकरा चपरसियों के नौकरी मिली क्या? बताई जरा..मिले के चाही ना..जेकर बाबू जी विधायक, मंत्री और विधायक बारन उनकर लड़का नौंवो फेल रही तो नौकरी मिल जाई..ऊ राजा बनकर रही तो ई बदले के चाही ना...
प्रशांत किशोर का कहना था कि लालू जी का लड़का नौवीं पास है और वह उपमुख्यमंत्री हैं, अगर आपका बच्चा नौवीं पास होगा तो क्या उसे चपरासी की भी नौकरी मिलेगी? इसलिए ऐसी व्यवस्था को बदलनी चाहिए। ग्रामीण महिलाओं से बातचीत करते हुए पीके ने कहा कि हम आपसे पैसा या वोट मांगने नहीं आए है सिर्फ आपका आशीर्वाद लेने आएं है।
पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर जमुनिया से मैनाटांड़ के डमरापुर के लिए निकले थे। करीब पंद्रह किलोमीटर यात्रा के दौरान जमुनिया बाजार, कटराव और धनौजी गांवों में गये और वहां के लोगों से मिले और बातचीत किये। इस दौरान लोगों ने भी अपनी दुख दर्द शेयर किया।
प्रशांत किशोर ने कहा कि लोग बिहार से कमाने के लिए दूसरे प्रदेशों में जाते हैं। यदि यही कोई व्यवस्था हो जाए तो भला वो बाहर क्यों जाएंगे। बारह महीने वे घर पर ही रहेंगे। इसके लिए सबसे जरूरी बात है कि लोगों को रोजगार मिले। जब रोजगार घर में ही मिल जाएगा तो लोग बाहर क्यों जाएंगे। पीके आगे कहते हैं हम आपसे पैसा कौरी मांगने नहीं आए है और ना ही आपसे वोट मांगने आए हैं। हमे तो सिर्फ आपका आशीर्वाद चाहिए जो लेने आये हैं।