INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Patna Traffic: पटना में 15 फरवरी को बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, बेली रोड व इन इलाकों में होगा ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले पढ़ लें... ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल
12-Apr-2023 06:04 PM
By First Bihar
PATNA: पिछले 6 महीने से बिहार के अलग-अलग जिलों में जन सुराज पदयात्रा कर रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने राजनेता बनने की ओर एक औऱ कदम बढा दिया है. वैसे प्रशांत किशोर ये कह रहे हैं कि पूरे बिहार की यात्रा पूरी कर लेने के बाद वे राजनीतिक पार्टी बनाने पर चर्चा करेंगे लेकिन उन्होंने जिलों में अपनी कमेटी के गठन का काम शुरू कर दिया है. प्रशांत किशोर ने जन सुराज अभियान की पश्चिम चंपारण कमेटी का गठन किया है. इसमें कुल 29 पदाधिकारी बनाये गये हैं।
प्रशांत किशोर की ओऱ से ये जानकारी दी गयी है कि जन सुराज अभियान को जमीन पर उतारने और संगठन के कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए संस्थापक सदस्यों की सर्वसम्मति से कुल 29 पदाधिकारियों का चयन किया गया है. सभी पदाधिकारियों को कहा गया है कि वे जन सुराज की सोच और प्रशांत किशोर के विजन को घर-घर पहुंचाएंगे और बिहार में एक नई राजनीतिक व्यवस्था बनाने की कोशिश को तेज करेंगे।
पश्चिम चंपारण जिला कार्यवाहक समिति के पदाधिकारियों की सूची में तुलसी चौधरी को सभापति और बिकई महतो को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं 4 अनुमंडल अध्यक्षों में कृष्णा बिंद, बुधई राम, विष्णु गुप्ता, अब्दुल सत्तार को चयनित किया गया है। गुलरेज अख्तर को जिले का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है. इसके अलावा जिले में जन सुराज अभियान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए जिले स्तर पर एक अभियान समिति यानी कैंपेन कमिटी बनाई गई है. अभियान समिति में रामदेव महतो को अध्यक्ष और काशी बैठा को संयोजक चुना गया है. इस समिति में 9 अन्य सदस्यों को भी शामिल किया गया है. देखिये पश्चिम चंपारण जिले में प्रशांत किशोर की कमेटी में कौन कौन लोग शामिल हैं।

