मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट
11-Mar-2022 01:31 PM
DESK : देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों पर राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है. चार राज्यों में भाजपा को मिली अप्रत्याशित जीत और उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा है कि भारत की असली लड़ाई के नतीजे तो साल 2024 के लोकसभा चुनाव में आएंगे.
प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि देश के लिए लड़ाई साल 2024 के लोकसभा चुनाव में लड़ी जाएगी. तभी इसके नतीजे आएंगे. यह लड़ाई राज्यों के विधानसभा चुनावों में नहीं लड़ी जानी है. 'साहेब' यह बात जानते हैं, इसलिए विधानसभा चुनाव को परिणामों के जरिए विपक्ष के खिलाफ मनोवैज्ञानिक धारणा बनाने की चाल चल रहे हैं न तो इस झूठ में फंसे और न ही इसका हिस्सा बनें.
बता दें कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में से चार में मिली जीत के बाद गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि इन चुनावों ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे तय कर दिए हैं.
प्रशांत किशोर नरेंद्र मोदी के इसी बयान को लेकर निशाना साधा है. दरअसल, ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की थी. इस चुनाव में ममता बनर्जी के लिए प्रशांत किशोर ने ही रणनीति तय की थी. इसके बाद से ममता बनर्जी मिशन 2024 में जुट गई हैं. वे बीजेपी के खिलाफ विपक्ष के एकजुट करने के प्रयास में जुटी हैं.
Battle for India will be fought and decided in 2024 & not in any state #elections
— Prashant Kishor (@PrashantKishor) March 11, 2022
Saheb knows this! Hence this clever attempt to create frenzy around state results to establish a decisive psychological advantage over opposition.
Don’t fall or be part of this false narrative.
ममता ने बंगाल चुनाव के बाद महाराष्ट्र में एनसीपी प्रमुख शरद पवार, आदित्य ठाकरे से मुलाकात की थी. इसके बाद ममता दिल्ली में लालू यादव से मिली थीं. ममता बनर्जी यूपी में अखिलेश यादव के लिए भी चुनाव प्रचार करने पहुंचीं थीं. माना जा रहा है कि ममता के मिशन 2024 के पीछे भी पीके की भूमिका है.
विदित हो कि 10 मार्च को उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा एवं मणिपुर विधानसभा चुनावों के नतीजे आए. पांच में से चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा एवं मणिपुर में बीजेपी सरकार बनाने जा रही है. उधर, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त जीत हासिल करते हुए कांग्रेस का सफाया कर दिया है.