Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू
19-Oct-2023 02:22 PM
By First Bihar
SITAMARHI: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 10 लाख नौकरी देने का वादा करके 2 लाख नौकरी भी नहीं दी गयी। अब 2 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार BPSC में चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। उनको नियुक्ति पत्र सौंपने दीजिए, पता चल जाएगा बिहार के कितने लड़कों को सरकारी नौकरी मिली है।
जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने BPSC बिहार शिक्षक भर्ती के नियुक्ति पत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि नीतीश कुमार और महागठबंधन की सरकार सालभर में सरकारी नौकरी दे दे तो मैं उनके समर्थन में इस अभियान को वापस ले लूंगा और इतना ही नहीं उनका झंडा लेकर घूमूंगा। महागठबंधन वालों ने जिस 10 लाख नौकरी के बारे में कहा था उस बात को सालभर हो गए।
उन्होंने कहा कि मुझे ये बता दीजिए कि बिहार में 10 लाख के मुकाबले कितने लोगों को नौकरी मिल गई? विज्ञप्ति जारी होना, नौकरी के लिए परीक्षा होना, नौकरी मिलना नहीं है। हम आपको हजारों लड़कों से मिला सकते हैं जो पिछले 5 सालों से एडमिट कार्ड लेकर, परीक्षा देकर घूम रहे हैं। प्रश्न-पत्र लीक हो गया कोई कोर्ट में चला गया पर अब तक उनकी नियुक्ति नहीं हुई। जब नियुक्ति हो जाए तब बात कीजिएगा।
प्रशांत किशोर ने कहा कि BPSC शिक्षक भर्ती पूरे देश के लिए ओपेन व्यवस्था थी इंतजार कीजिए कितने बच्चों को नौकरी मिली आपको पता चल जाएगा। सीतामढ़ी शहर में पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि BPSC के द्वारा ये जो शिक्षक नियुक्ति की बात कर रहे हैं उसमें मेरा आपको आग्रह होगा कि नियुक्ति के बाद मुझसे जरूर मिल लीजिएगा।
मैं आपको तब बताऊंगा कि बिहार के कितने बच्चों को नौकरी मिली? पूरे देश के लिए ये ओपेन व्यवस्था थी। आप नाम आने दीजिए आपको पता चल जाएगा कि बिहार के कितने बच्चों को नौकरी मिली। पिछले साल उन्होंने 10 लाख कहा था अब तक उन्होंने 2 लाख भी नौकरी नहीं दी है। इंतजार कीजिए आपको पता चल जाएगा बिहार के बच्चों को क्या मिला क्या नहीं?