ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Home / news / प्रशांत किशोर ने केजरीवाल के लिए लॉन्च किया कैंपेन, नारा दिया- अच्छे बीते...

प्रशांत किशोर ने केजरीवाल के लिए लॉन्च किया कैंपेन, नारा दिया- अच्छे बीते 5 साल, लगे रहो केजरीवाल

20-Dec-2019 12:04 PM

DELHI:राजधानी दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हो रही है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां 22 जनवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली करेंगे तो वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) भी चुनाव की तैयारियों के लिए कमर कस चुकी है। बीजेपी और कांग्रेस और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के लिए प्रचार का काम देख चुके चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी का चुनावी कैंपेन लॉन्च किया है।


इस मौके पर जो पोस्टर जारी किया गया है कि उस पर नारा दिया गया है, 'अच्छे बीते 5 साल, लगे रहो केजरीवाल'। इसी पोस्टर के सहारे दिल्ली में केजरीवाल सरकार अपनी वैतरणी पार करने की कोशिश करेगी।आम आदमी पार्टी के मुख्यालय से दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ प्रशांत किशोर की कंपनी आईपैक का साझा कैंपेन लॉन्च हुआ।

प्रशांत किशोर पहली बार आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार का काम देख रहे हैं।आम आदमी पार्टी का कहना है कि उसकी अपनी चुनावी तैयारियां और प्रचार चलते रहेंगे और प्रशांत किशोर की कंपनी अपने तरीके से ब्रांड केजरीवाल को आगे रखते हुए आम आदमी पार्टी का प्रचार कैंपेन चलाएगी।