बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
30-Jun-2024 11:08 AM
By First Bihar
PATNA: आगामी बिहार विधानसभा में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने जेडीयू की दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी पर हमला बोलते हुए सीएम नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है और कहा है कि बिहार की जनता इसबार कुर्सी से ऐसा उतारेगी कि कोई बात करने लायक नहीं बचेंगे।
प्रशांत किशोर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बिहार में अगर बीजेपी को बड़ी बहुमत मिल जाती तो नीतीश कुमार की कहानी बीजेपी हमेशा के लिए खत्म कर देती और अपनी पार्टी का सीएम को कुर्सी पर बैठा देती। बिहार की जनता को लगता कि बीजेपी का नया मुख्यमंत्री बना है तो क्यों न इसी को मौका दिया जाए।
पीके ने कहा कि नियती और पदयात्रा की ताकत देखिए, ऊपर वाले ने ऐसी व्यवस्था कर दी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहेंगे। बिहार की जनता भी चाह रही है कि 2025 के बाद नीतीश कुमार नहीं चाहिए। बिहार के युवाओं को अगर मजदूरी करने दूसरे राज्यों में नहीं जाना है तो इसके लिए नीतीश कुमार को हराना ही होगा।
बता दें कि पदयात्रा कर बिहार के हर पंचायत में घूम-घूमकर अपनी सियासी जमीन तलाश रहे प्रशांत किशोर जल्द ही अपनी पार्टी का एलान करने वाले हैं। विधानसभा चुनाव से पहले इसी साल पीके जन सुराज पार्टी का एलान करेंगे। प्रशांत किशोर ने पूरे राज्य में लोगों के सामने जन सुराज को विकल्प के तौर पर पेश किया है और विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है।