पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
28-Dec-2019 11:56 AM
DELHI: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोरशोर से इसकी तैयारी में जुट गई हैं. नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर जारी है. सभी राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जेडीयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर पर हमला बोला है.
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से जब आम आदमी पार्टी के रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि कौन हैं प्रशांत किशोर? मैं नहीं जानता. मीडिया ने जब केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को यह जानकारी दी कि प्रशांत किशोर 2014 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी अभियान का हिस्सा थे, तो उन्होंने कहा, 'मैं उस समय वहां नहीं था.' हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि, 'मुझे पता होना चाहिए, लेकिन मैं प्रशांत किशोर को नहीं जानता हूं.
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस बयान पर अब जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने जवाब दिया है. प्रशांत किशोर ने कहा है कि हरदीप सिंह पुरी भारत सरकार के मंत्री हैं. उनके लिए मेरे जैसे सामान्य व्यक्ति को जानना बिल्कुल संभव नहीं है. प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं उनकी बात से सहमत हूं कि वो मुझे नहीं जानते हैं और उन्हें मुझे जानना भी नहीं चाहिए, क्योंकि मैं एक साधारण आदमी हूं. प्रशांत किशोर ने कहा कि वो हरदीप सिंह पुरी को जानते हैं क्योंकि वो देश के बड़े नेता हैं, भारत सरकार के मंत्री हैं. उन्होंने कहा कि उनके विभाग से जुड़े कार्य दिल्ली चुनाव के लिए मायने रखते हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी को मेरी संस्था चुनाव में गाइड कर रही है.