ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

पटना सिविल कोर्ट में प्रशांत किशोर पर 10 करोड़ का डैमेज शूट मुकदमा दर्ज, कंटेंट चोरी का आरोप

पटना सिविल कोर्ट में प्रशांत किशोर पर 10 करोड़ का डैमेज शूट मुकदमा दर्ज, कंटेंट चोरी का आरोप

28-Feb-2020 10:06 AM

PATNA: प्रशांत किशोर पर 10 करोड़ रूपए डैमेज शूट का मुकदमा दर्ज किया गया है. यह मुकदमा पटना सिविल कोर्ट में हुआ है. शाश्वत गौतम के वकील ने कहा कि सब जज वन के कोर्ट में सुनवाई होगी. लेकिन अभी तक कोई डेट तय नहीं हुआ है.

प्रशांत किशोर के खिलाफ मुकदमें में 

प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना के पाटलिपुत्रा थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में उनपर अपने अभियान बात बिहार की के लिए कंटेंट की चोरी करने का आरोप लगा है. शाश्वत गौतम ने ये FIR दर्ज कराई है. FIR में शाश्वत गौतम ने एक अन्य युवक ओसामा पर भी आरोप लगाया है. ओसामा पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ सचिव का चुनाव लड़ चुका है. FIR के मुताबिक   शाश्वत गौतम ने 'बिहार की बात' के नाम से अपना एक प्रोजेक्ट बनाया था, जिसे भविष्य में लॉन्च करने की बात चल रही थी. इसी बीच उनके यहां काम करने वाले ओसामा नाम के युवक ने इस्तीफा दे दिया. आरोपों की मानें तो उसी ने शाश्वत गौतम के प्रोजेक्ट बिहार की बात के सारे कंटेंट प्रशांत किशोर के हवाले कर दिए. इसके बाद प्रशांत किशोर ने सारे कंटेंट को अपनी वेबसाइट पर डाल दिया.

प्रशांत किशोर ने मुकदमा को फर्जी बताया

उधर प्रशांत किशोर ने इस FIR को गिरी हुई हरकत बताया है. प्रशांत किशोर ने कहा कि एक व्यक्ति उनके खिलाफ निराधार आरोप लगा कर प्रसिद्धि पाना चाह रहे हैं. वे पुलिस से उम्मीद करेंगे कि इस पूरे मामले की जल्द जांच करे और सच्चाई को जनता के सामने लाये.