ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : Y श्रेणी सुरक्षा में कटौती का दावा, पप्पू यादव ने कहा– माफियाओं को मिल रहा संरक्षण Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में शून्यकाल की सूचना अब ऑनलाइन माध्यम से होगी स्वीकार, पढ़िए विधायकों को क्या -क्या करना होगा Bihar Education Minister : बिहार के यूनिवर्सिटी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में हो रही गड़बड़ी ! परिषद में हंगामा, सभापति ने मंत्री को दिए जांच के आदेश Bihar News : विधान परिषद में राबड़ी ने खोला कानून व्यवस्था का पोल तो नीरज कुमार में कहा -72 FIR वाला भी शरीफ कैसे यह आज मालूम चला Bihar Assembly : 'विजय सिन्हा के साथ कॉलेज में हुई थी रैगिंग...', विधानसभा में ब्राह्मण शब्द को लेकर जमकर हुआ हंगामा; डिप्टी सीएम ने बताया महागठबंधन शासन काल का सच Bihar Health Department : भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, अफसरों को अस्पताल जांच का दिया निर्देश; पढ़िए क्या है पूरा मामला Bihar Politics : ‘फोटो खींचकर बदनाम करते हैं विरोधी’ – उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर BJP विधायक ने खुद की सरकार को घेरा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब 'IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी ...', विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा -सही -सही बताइए फोनवा पर क्या बोलते हैं Bihar Assembly : बिहार के सभी सदर अस्पतालों का होगा कायाकल्प, विधानसभा में मंत्री ने कर दिया एलान, अब मरीजों को नहीं लगाना होगा शहरों का चक्कर SVU Raid: SVU की रेड में DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को दिया धन्यवाद, बोले NPR NRC पर अपनी बात पर बने रहे

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को दिया धन्यवाद, बोले NPR NRC पर अपनी बात पर बने रहे

26-Feb-2020 10:07 AM

PATNA:  जदयू से निकाले जाने के बाद एक बार फिर प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है.  कहा कि एनपीआर और एनसीआर पर आप अपनी बात पर बने रहे इसको लेकर नीतीश कुमार जी आपको धन्यवाद. लेकिन इससे परे बिहार के हित और हमारे आस-पास के सामाजिक सौहार्द से जुड़े बड़े मुद्दे हैं. हम केवल यह आशा कर सकते हैं कि आप अपने भीतर के प्रति सचेत रहें और इन दोनों ही मामलों में भी खड़े रहें.

पीके ने किया था विरोध

प्रशांत किशोर के जेडीयू में रहते हैं जब पार्टी ने नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया तब उन्होंने इसका विरोध किया था। PK की नाराजगी सामने आई तो नीतीश कुमार ने उन्हें मुलाकात का वक्त भी दिया। तब नीतीश कुमार के साथ बातचीत कर मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकले प्रशांत किशोर ने कहा था कि बिहार में NPR-NRC लागू नहीं किया जाएगा।  

पीके ने कहा था नीतीश कुमार ने दिया लागू नहीं करने का भरोसा

प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि नीतीश कुमार ने उन्हें इस बात का भरोसा दिया है कि बिहार में NPR-NRC लागू नहीं किया जाएगा। लेकिन दिल्ली चुनाव के दौरान प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार के बीच तल्खी इस कदर बढ़ी कि आखिरकार पार्टी ने प्रशांत किशोर को बाहर का रास्ता दिखा दिया। प्रशांत किशोर के बयानों से परेशान नीतीश कुमार ने जब यह कहा कि अमित शाह के कहने पर उन्होंने PK को जेडीयू में जगह दी, तब प्रशांत भी नीतीश पर हमलावर हो गए। नीतीश कुमार को यही बात नागवार गुजरी और उन्होंने आखिरकार PK को चलता कर दिया। प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार के बीच रिश्तों में आई खटास की वजह चाहे जो भी हो. लेकिन PK जब अपनी रणनीति का खुलासा करने बैठे तब भी उन्होंने नीतीश पर कोई व्यक्तिगत हमला नहीं बोला। प्रशांत किशोर ने बार-बार कहा कि वह बिहार में NPR-NRC लागू नहीं हो इसके लिए विधानसभा से प्रस्ताव पारित किए जाने के पक्षधर हैं अब नीतीश कुमार ने वही कदम उठाया है। भले ही प्रशांत किशोर अब नीतीश कुमार के साथ नहीं हो लेकिन वह दूर खड़े होकर अपनी बात को सच साबित होता देख रहे हैं।