ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत

जालसाजी के केस में जमानत के लिए PK ने लगाई अर्जी, पटना जिला जज के यहां की दायर

जालसाजी के केस में जमानत के लिए PK ने लगाई अर्जी, पटना जिला जज के यहां की दायर

03-Mar-2020 01:08 PM

PATNA : अपने खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज होने के बाद प्रशांत किशोर ने जमानत के लिए पटना के जिला जज की कोर्ट में अर्जी दायर की है. प्रशांत किशोर के खिलाफ कांग्रेस नेता शाश्वत गौतम ने जालसाजी का आरोप लगाते हुए पटना के पाटलिपुत्र थाने में केस दर्ज कराया था. इसी मामले में जमानत के लिए अर्जी लगाई है.

कोर्ट में 10 करोड़ का डैमेज शूट का केस दर्ज

28 फरवरी को प्रशांत किशोर पर 10 करोड़ रूपए डैमेज शूट का मुकदमा दर्ज किया गया. यह मुकदमा  शाश्वत गौतम की ओर से पटना सिविल कोर्ट में हुआ. लेकिन अभी तक कोई डेट तय नहीं हुआ है.

प्रशांत किशोर के खिलाफ मुकदमें 

प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना के पाटलिपुत्रा थाने में दर्ज करायी गयी. प्राथमिकी में उनपर अपने अभियान बात बिहार की के लिए कंटेंट की चोरी करने का आरोप लगा है.  FIR में शाश्वत गौतम ने एक अन्य युवक ओसामा पर भी आरोप लगाया है. ओसामा पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ सचिव का चुनाव लड़ चुका है. FIR के मुताबिक  शाश्वत गौतम ने 'बिहार की बात' के नाम से अपना एक प्रोजेक्ट बनाया था, जिसे भविष्य में लॉन्च करने की बात चल रही थी. इसी बीच उनके यहां काम करने वाले ओसामा नाम के युवक ने इस्तीफा दे दिया. आरोपों की मानें तो उसी ने शाश्वत गौतम के प्रोजेक्ट बिहार की बात के सारे कंटेंट प्रशांत किशोर के हवाले कर दिए. इसके बाद प्रशांत किशोर ने सारे कंटेंट को अपनी वेबसाइट पर डाल दिया.